Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ट्रूडो ने माना, कनाडा में मौजूद हैं खालिस्तान समर्थक
  • देश-विदेश

ट्रूडो ने माना, कनाडा में मौजूद हैं खालिस्तान समर्थक

Shital Sharma November 10, 2024

ट्रूडो ने कहा, पीएम मोदी के हिंदू समर्थक सभी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते

भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार स्वीकार किया है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक मौजूद हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग पूरे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

ट्रूडो ने यह बात कनाडा के पार्लियामेंट हिल में 8 नवंबर को आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन में कही। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में रहने वाले कई हिंदू भी पीएम मोदी के समर्थक हैं, लेकिन वे पूरे कनाडाई हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

दरअसल, भारत ने आरोप लगाया है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों को पनाह दे रहा है। अब तक, कनाडाई पीएम और अन्य मंत्रियों ने आरोपों से इनकार किया है। ऐसे में ट्रूडो का बयान काफी अहम माना जा रहा है।

कनाडा ने स्टूडेंट डायरेक्ट वीजा प्रोग्राम बंद किया, भारतीय छात्रों को नुकसान कनाडा ने 8 नवंबर से स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (एसडीएस) वीजा प्रोग्राम बंद कर दिया है। कनाडा ने 2018 में एसडीएस वीजा कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत 14 देशों के छात्रों को तेजी से वीजा देने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। भारत के अलावा इन 14 देशों में पाकिस्तान, चीन, मोरक्को जैसे देश शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक कनाडा सरकार चाहती है कि यहां आने वाले अप्रवासियों की संख्या कम हो, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया में सभी छात्रों को समान अवसर देना चाहते हैं, इसलिए कुछ देशों के लिए शुरू किए गए छात्र प्रत्यक्ष प्रवाह को बंद करने का निर्णय लिया गया है. अब छात्र वीजा के लिए दुनियाभर के सभी छात्र समान रूप से आवेदन कर सकेंगे।

3 नवंबर को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में मौजूद लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया था. इस दौरान हमलावरों के हाथों में खालिस्तान के झंडे थे। उन्होंने लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की पिटाई भी कर दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पीएम मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने के कायरतापूर्ण प्रयास समान रूप से निंदनीय हैं। इस तरह के हिंसक कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकते। हमें उम्मीद है कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून के शासन को बनाए रखेगी।


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी मंदिर पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। “हर कनाडाई को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से अपने धर्म का अभ्यास करने का अधिकार है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: रीवा सांसद ने कहा- 60 साल बाद ऑनलाइन पैदा होंगे बच्चे, शादी पर भी की टिप्पणी
Next: जम्मू-कश्मीर में 3 घंटे में दूसरी मुठभेड़: पहली जबरवां में और दूसरी किश्तवाड़ में जारी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.