Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Trolling and Mahi Record: ट्रोलिंग के बीच माही ने बनाया रिकॉर्ड…
  • IPL 2025
  • Top Story

Trolling and Mahi Record: ट्रोलिंग के बीच माही ने बनाया रिकॉर्ड…

Hema Gupta March 29, 2025

Trolling and Mahi Record: बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। तब तक मैच पूरी तरह से टीम के हाथ से निकल चुका था, और माही अंत में आए और 2 छक्के लगाए। लेकिन जीत की उम्मीद तब तक खत्म हो चुकी थी। जिसके बाद बैटिंग के लाइनअप या यू कहे धोनी के 9वें नंबर पर आने परपूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों ने नाराजगी जताई।

धोनी ने बनाया रिकॉर्ड…

कड़ी आलोचनाओं के बाद भी माही ने रिकॉर्ड बना लिया है, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए धोनी ने 4669 रन बनाए, आपको बता दें कि, रैना ने सीएसके के लिए आईपीएल में 4687 रन बनाए थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ियों में धोनी चौथे नंबर पर आ गए उन्होंने एबी डिविलियर्स जिन्होंने 251 छक्के लगाए उनको पीछे छोड़ धोनी के 254 सिक्स हुए पूरे।

उनके नंबर-9 पर बल्लेबाजी पर इरफान…

चेन्नई की पारी के 16वें ओवर में जब अश्विन आउट हुए, तब धोनी बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, मैच तब तक हाथ से निकल चुका था। इस पर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर लिखा कि- ‘मैं कभी भी धोनी को 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के पक्ष में नहीं रहूंगा। यह टीम के लिए आदर्श नहीं है।’

सहवाग ने भी किया मजाक…

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी के बैटिंग पर तंज कसते हुए कहा कि, “धोनी आरसीबी के खिलाफ पहले बैटिंग के लिए आए, वरना तो वह आमतौर पर आखिरी दो ओवरों में आते हैं।” सहवाग ने आगे कहा, “यह एक ऐसा निर्णय है जो धोनी और उनकी टीम ने लिया है कि एमएस धोनी केवल सीमित गेंदें ही खेलेंगे और सीमित समय तक बल्लेबाजी करेंगे। आमतौर पर वह 18वें या 19वें ओवर में आते हैं, लेकिन इस बार वह दो ओवर पहले ही आ गए।”

Sehwag cooked Dhoni 😭😭pic.twitter.com/OCPEc4w0Lt

— supremo (@hyperkohli) March 28, 2025

आगे कहा कि- “हम पिछले चार सालों से यही कह रहे हैं, जब वह भारत के लिए खेल रहे थे, तो हम चाहते थे कि वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करें और उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए. जब ​​वह कप्तान थे, तब भी उन्होंने ऊपर बल्लेबाजी नहीं की। वह अब रिटायरमेंट के करीब हैं, इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। भले ही वह पहले बल्लेबाजी करते (आरसीबी के खिलाफ), मुझे नहीं लगता कि आरसीबी के खेलने के तरीके को देखते हुए कोई खास अंतर होता।”

रिचर्ड केटलब्रॉ ने धोनी के फैसले पर कहा- ‘स्वार्थी’

आईसीसी के अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने भी धोनी के नंबर 9 पर आने के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्वार्थी, जब टीम को शिवम दुबे के आउट होने के बाद धोनी की जरूरत थी, तब उनका नहीं आना और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हारे हुए मैच में कुछ छक्के मारना किस काम का?” केटलब्रॉ का कहना था कि धोनी को पहले आकर अपनी टीम को संभालना चाहिए था, न कि अंतिम ओवर में आकर कुछ शॉट्स खेलकर मैच खत्म करना।

S.E.L.F.I.S.H 🤐

~ What is the use of MS Dhoni’s batting at lower order when team needed him after Shivam Dube’s dismissal and moreover hitting few sixes when match was already lost 🧐#CSKvsRCB pic.twitter.com/Cr7QqgSfDH

— Richard Kettleborough (@RichKettle07) March 28, 2025

आरसीबी की जीत के बाद कप्तान रजत का बयान….

‘अगर इस मैच की बात करें तो इस तरह के विकेट पर हमें अच्छा टोटल बनाया था. क्योंकि पिच पर गेंद रुक कर आ रही थी। जिससे बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान नहीं था। चेन्नई में खेलना और जीतना हमेशा से वाकई स्पेशल होता है, क्योंकि यहां के फैंस अपनी टीम को बहुत अधिक सपोर्ट करते हैं।”

अपनी हाफसेंचुरी पर आगें कहा कि..

“मुझे लगता है कि ये बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हम 200 रन का लक्ष्य बनाने जा रहे थे क्योंकि इसे हासिल करना आसान नहीं था. मेरा लक्ष्य स्पष्ट था कि जब तक मैं मैदान पर हूं तो मैं हर एक गेंद का मैक्सिमम इस्तेमाल करूंगा”

आपको बता दें कि इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 51 रन बनाए। इसके अलावा, फिल साल्ट ने भी 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए, चेन्नई ने महज 146 रन बनाए, और चेन्नई को 50 रन से करारी हार मिली।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Salman Reveals Parents’ Marriage Secret: ‘शादी में धर्म नहीं था मुद्दा” सलमान ने किया खुलासा..
Next: Kunal Kamra Controversy Update: कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 3 नए FIR…

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.