Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Trendy Raincoats for Women: बारिश में फैशन से समझौता नहीं, पहने ये रेनकोट्स दिखें स्टाइलिश!
  • Lifestyle

Trendy Raincoats for Women: बारिश में फैशन से समझौता नहीं, पहने ये रेनकोट्स दिखें स्टाइलिश!

Hema Gupta July 3, 2025

Trendy Raincoats for Women: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडी-ठंडी हवाओं और बारिश की बूंदों से दिल को सुकून देता है, वहीं दूसरी ओर फैशन की दुनिया के लिए यह एक चुनौती भी बन जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए, क्योंकि बारिश में भीगने से स्टाइलिश लुक बिगड़ सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है! आज के मॉडर्न रेनकोट्स न सिर्फ आपको भीगने से बचाते हैं, बल्कि स्टाइलिश लुक भी बनाए रखते हैं। यहां हम बता रहे हैं 6 ऐसे स्टाइलिश रेनकोट्स के बारे में, जो हर महिला की वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।

Read More: Ethnic Office Look Footwear: ऑफिस में एथनिक लुक कैसे करें कंप्लीट? जानिए बेस्ट फुटवियर ऑप्शन…

ट्रेंच स्टाइल रेनकोट – एवरग्रीन एलिगेंस…

ट्रेंच कोट कभी फैशन से बाहर नहीं होता। ट्रेंच स्टाइल रेनकोट्स खासकर वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट हैं। ये न सिर्फ आपके पूरे शरीर को बारिश से बचाते हैं, बल्कि ऑफिस लुक को भी स्मार्ट बनाए रखते हैं। बेल्टेड डिजाइन और कॉलर के साथ ट्रेंच रेनकोट्स क्लासिक एलिगेंस देते हैं। बेज, मरून और नेवी ब्लू जैसे कलर इसमें बहुत पसंद किए जाते हैं। इसे आप फॉर्मल पैंट और हील्स के साथ पहन सकती हैं।

केप स्टाइल रेनकोट – मॉडर्न और ट्रेंडी…

केप स्टाइल रेनकोट मॉडर्न लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इनका फ्लोइंग लुक आपको एक फैशनिस्टा जैसा एहसास कराता है। केप स्टाइल रेनकोट आमतौर पर हल्के और वॉटरप्रूफ होते हैं। ये शोल्डर से नीचे ढीले होकर गिरते हैं और कपड़ों को भीगने से बचाते हैं। साथ ही, आप इसमें स्कार्फ या स्टोल कैरी करके और स्टाइल ऐड कर सकती हैं। यह लुक कॉलेज गोइंग गर्ल्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट है।

ट्रांसपेरेंट PVC रेनकोट – फंकी और यूथफुल…

अगर आप चाहती हैं कि आपका आउटफिट रेनकोट के अंदर से भी नजर आए तो ट्रांसपेरेंट रेनकोट आपके लिए बेस्ट हैं। PVC से बने ये कोट पूरी तरह से वॉटरप्रूफ होते हैं और साथ ही लाइटवेट भी। आजकल ट्रांसपेरेंट कोट्स में कलरफुल बॉर्डर या हुड्स भी आते हैं जो इन्हें और अट्रैक्टिव बनाते हैं। यह उन महिलाओं के लिए है जो हर मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।

पॉकेटेबल फोल्डेबल रेनकोट – ट्रैवल के लिए परफेक्ट…

अगर आप अक्सर ट्रैवल करती हैं या कहीं बाहर जाती हैं, तो फोल्डेबल पॉकेटेबल रेनकोट आपके बहुत काम आ सकता है। ये रेनकोट बहुत ही हल्के होते हैं और इन्हें आप अपने बैग में पाउच के रूप में साथ ले जा सकती हैं। जरूरत पड़ने पर मिनटों में पहनिए और बारिश से खुद को सुरक्षित रखिए। ये कोट खासतौर पर बारिश के अनिश्चित मौसम के लिए बनाए गए हैं। इनका लुक सिंपल होने के बावजूद कलरफुल डिजाइनों में मिलने से ये भी आकर्षक लगते हैं।

लॉन्गलाइन ओवरकोट स्टाइल रेनकोट – फॉर्मल लुक के लिए बेस्ट…

जो महिलाएं अपने फॉर्मल लुक को बारिश में भी बनाए रखना चाहती हैं, उनके लिए लॉन्गलाइन ओवरकोट रेनकोट्स एक आदर्श विकल्प हैं। ये कोट घुटनों से नीचे तक आते हैं और पूरे शरीर को कवर करते हैं। आमतौर पर इनमें बटन या ज़िप क्लोजिंग होती है और हुड भी अटैच होता है। आप इसे ऑफिस के लिए ड्रेस या सूट के ऊपर पहन सकती हैं। नेवी ब्लू, ऑलिव ग्रीन या ब्लैक कलर इस कैटेगरी में काफी चलते हैं।

फैशन-फॉरवर्ड हुडेड रेनकोट – मॉनसून स्ट्रीट स्टाइल…

अगर आप अपने इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर बारिश में भी शानदार लुक चाहती हैं, तो हुडेड रेनकोट्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये रेनकोट्स अब सिर्फ प्लेन नहीं, बल्कि फ्लोरल प्रिंट्स, पोल्का डॉट्स, एनिमल प्रिंट्स और मेटैलिक कलर्स में भी आ रहे हैं। हुड आपके बालों को भीगने से बचाता है और लुक को स्मार्ट बनाता है। इस रेनकोट को डेनिम और स्नीकर्स के साथ पेयर करें और बनें मानसून क्वीन।

कुछ और जरूरी टिप्स…

1. फैब्रिक का ध्यान रखें: नायलॉन, पॉलीएस्टर और PVC सबसे अच्छे वाटरप्रूफ मटेरियल हैं।

2. ब्रीथेबल मटेरियल चुनें: ताकि उमस या पसीना परेशान न करे।

3. कंफर्ट और फिट का ध्यान रखें: स्टाइल के साथ-साथ रेनकोट का फिट भी अच्छा होना जरूरी है।

4. बेल्टेड या ज़िप स्टाइल चुनें: ताकि हवा में भी रेनकोट आपकी बॉडी पर टिका रहे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सतना: खूँथी में मवेशी हटाने को लेकर विवाद, जान से मारने की दी धमकी
Next: Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.