Reporter:- आदित्य शर्मा
बड़वानी।मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर पंडाल तैयार होने लग गए है। शहर के पाला बाजार में स्थित मां कालिका माता के दरबार में इस बार 26वें वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर भंडारा समिति की बैठक हुई। बैठक में नवरात्रि आयोजन और भंडारे के लिए मंदिर ओर आयोजन समिति का गठन हुआ। साथ ही नवरात्रि आयोजन और कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श व जिम्मेदारियां सौंपी गई।वही सभी भक्तों ने दान कि घोषणा भी की। समिति सदस्यों ने बताया इस साल मां कालिका माता की रथ यात्रा 3 अक्टूबर को निकाली जाएगी। 8 अक्टूबर अष्टमी को माता का जगराता होगा। जो रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा। 15 अक्टूबर को माता का भंडारा मंदिर परिसर में किया जाएगा।जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। भंडारे में सब्जी, पूड़ी व नुक्ति की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आह्वान किया है।इस बार पुरानी समिति को भंग कर के नई समिति बनाई गई है।समिति के सदस्यों ने बताया सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष पद पर अमित दुबे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष अजय पाटीदार,जीतू शर्मा ओर कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, सोनू को बनाया गया। मीडिया प्रभारी पत्रकार आदित्य शर्मा को बनाया गया।भंडारा समिति प्रमुख के रूप में संजय वाजपयी, दिलीप पाल, निकुल पटेल और अंतिम गोड़,को नियुक्त किया।संरक्षक अश्विन पुरोहित,महेश जोशी,राजेश पाटीदार,रतनलाल सोनी,बबन डोली,देवालाल गोले सहित अन्य को बनाया गया
