Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Tree Plantation: हरियाली है धरती का श्रृंगार” अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
  • राजस्थान

Tree Plantation: हरियाली है धरती का श्रृंगार” अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

divya mistry August 1, 2025

Tree Plantation: जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर जोधपुर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “हरियाली है धरती का श्रृंगार” संकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान की शुरुआत स्टेडियम मंडल अध्यक्ष नवाब ख़ान के नेतृत्व में उम्मेद उद्यान परिसर में की गई।

Tree Plantation: आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम ख़ान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे के चलते वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव जीवन पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में एकमात्र उपाय हरियाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जो न केवल पर्यावरण को संजीवनी प्रदान करेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

Tree Plantation: पर्यावरण को संजीवनी प्रदान करेंगे

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर कुन्ती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पीसीसी सदस्य मजीद गौरी, प्रवक्ता एम एन राय, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल हाथवाल, महासचिव धनपत गुर्जर और सचिव रिजवान राजा शामिल रहे।

Tree Plantation: कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त पार्षद इरफ़ान बैली, मंडल अध्यक्ष हिमांशु श्रीमाली, अकरम उमर, मो. जरीफ, पुखराज दिवाराया, शेर मोहम्मद, रेवंत सिंह, शाकिर शेरनी, अज़ीज़ ख़ान, ज़ाहिद रहमानी, मंज़ूर जिलानी, अजहरुद्दीन, जगदीश चौहान, राहुल कंडारा, समीर बेलिम, नसीर भाटी, पारो बानो, प्रेम जोशी और अली ख़ान सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Tree Plantation: महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आम जन की भागीदारी से ही संभव है। वृक्षारोपण के इस छोटे से कदम के जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Lokmanya Tilak Death Anniversary Tribute: लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि
Next: What is Alzheimer’s: अल्जाइमर क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और निवारण के उपाय!

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.