transparency of examination: रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां देने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर 7 छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिसके बाद केंद्र में विवाद की स्थिति बन गई।

transparency of examination: परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े
छात्रों ने बताया की केंद्राध्यक्ष ज्ञानसागर राठिया, सहायक केंद्राध्यक्ष रामधन राठिया और प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल राठिया पर पैसे लेकर नकल कराने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि परीक्षा में बाहरी लोगों से उत्तर लिखवाने जैसी स्थिति बनी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की सूचना पुलिस दी गई
मामले को लेकर 1 अप्रैल को छात्रों ने इस व्यवस्था का विरोध किया, जिसके बाद 7 छात्रों को परीक्षा लिखने से रोक दिया गया। बता दें की घटना की सूचना पुलिस दी गई।
संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी
इस घटना को लेकर खरसिया बीईओ लक्ष्मीनारायण पटेल ने मीडिया को बताया कि बर्रा हाई स्कूल में चल रही ओपन परीक्षा में अनियमितता की शिकायत मिली है। उड़नदस्ता टीम दो दिन जांच के लिए गई थी। फिर से परीक्षा के दौरान जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नकल मिलने पर केंद्राध्यक्ष और संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
