Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Train Video: ट्रेन में अवैध वेंडरों के बीच चाकू बाजी
  • देश-विदेश

Train Video: ट्रेन में अवैध वेंडरों के बीच चाकू बाजी

Ranu June 26, 2024

डर के मारे सहमे यात्री, सुरक्षा पर सवाल ?

Train Video: जम्मूतवी एक्सप्रेस अवैध वेंडरो के बीच चाकू बाजी हो गई। घटना में तीन वेंडर घायल हो गए। जिनमें से एक वेंडर गंभीर घायल है। चलती ट्रेन में हुई वारदात से कोच के यात्री भी दहशत में आ गए. ट्रेन के रतलाम पहुंचने पर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी घायलों के परिजन ने जमकर हंगामा हुआ।

Read More- Sonakshi sinha: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का इमोशनल पोस्ट, 2 लोग जिनको प्यार हुआ…

Train Video: चाकूबाजी में तीन वेंडर घायल

Train Video: घायल उमेश (20) पिता मणिलाल प्रजापत निवासी राम मंदिर क्षेत्र ने बताया कि मैं, मेरा भाई गोलू उर्फ नरेंद्र (28) प्रजापत निवासी मोतीनगर और प्रकाश नंदेड़ा (35) निवासी मोती नगर हम तीनों ट्रेन में पॉपकार्न बेचते हैं। मंगलवार रात गुजरात के दाहोद से जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। रास्ते में रावटी के पास अमरगढ़ और भैरोगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन में आइसक्रीम बेचने वाले दशरथ ने विवाद किया। दशरथ ने तीनों पर चाकू से हमला किया। जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर निकले। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच.

Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग

Train Video: अस्पताल में भी हंगामा

घायलों के परिजनों को जानकारी लगने पर वह भी अपने आस पड़ोस के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घायलों को परिजनों को पता चला कि चाकू मारने वाला आरोपी भी यहां घायल अवस्था में पहुंचा तो घायलों के कुछ साथियों ने उसके साथ जिला अस्पताल में मारपीट शुरू कर दी, इससे वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर स्टेशन रोड थाने का बल भी पहुंचा और स्थिति काबू में की। समाचार लिखे जाने तक चाकू मारने वाला दशरथ देर रात तक जीआरपी गिरफ्तार नहीं कर सकी।

Train Video: ट्रेन में कब्जे को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि ट्रेन में अवैध रूप से खान-पान का सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के बीच विवाद एक माह से चल रहा है। घायल प्रकाश की पत्नी आरती ने बताया कि 20 दिन पहले भी दशरथ ने मेरे पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी थी। इसके बाद से ही दशरथ और उसका भाई अमृत लगातार विवाद कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जीआरपी कर रही है। खुले आम ट्रेन में चाकू बाजी की घटना ने रेलवे सुरक्षा बलों की लापरवाही उजागर कर दी है। रतलाम रेलवे प्रशासन सहित आरपीएफ और जीआरपीएफ की सांठगांठ से ट्रेनों में अवैध वेंडरों का व्यापार काफी फल फूल रहा है।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Infinix note 40: इनफिनिक्स नोट 40 स्मार्टफोन लॉन्च, सिर्फ 19,999 रुपए में फीचर देख चौंक जाएंगे
Next: CNG BIKE: बजाज की पहली CNG बाइक पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल पर चलेगी

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.