निजामुद्दीन से जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ की ओर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में एक महिला ने सफर के दौरान बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहले से सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। लगभग एक घंटे बाद आरपीएफ की मदद से एक ऑटो के जरिए महिला और उसके परिवार को जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, राहत की बात ये है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। खास बात ये रही कि इस घटना के बाद परिवार ने बच्चे का नाम ‘विदिशा’ रखा।
घटना के अनुसार, राजकुमार चौहान अपनी गर्भवती पत्नी सुमन वाई और दो बेटियों के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन बीना स्टेशन से आगे बढ़ी, सुमन को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। गंजबासौदा स्टेशन पहुंचते-पहुंचते सुमन ने ट्रेन में ही एक बेटे को जन्म दे दिया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाओं और रेलवे स्टाफ ने उसकी मदद की।
विदिशा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद परिवार को एंबुलेंस की उम्मीद थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। आखिरकार आरपीएफ के जवानों ने स्थिति को संभाला और परिवार को ऑटो के जरिए जिला अस्पताल भेजा।
Omar Abdullah oath:Dalai Lama Congratulates Omar Abdullah on Becoming J&K Chief Minister
