Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Tragic incident Saloli: मां ने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में लगाई छलांग, 4 साल के बच्चे की मौत
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

Tragic incident Saloli: मां ने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में लगाई छलांग, 4 साल के बच्चे की मौत

himani Shrotiya May 26, 2025

Tragic incident Saloli: रैणी थाना क्षेत्र के गांव सालोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मां को गंभीर हालत के कारण अलवर रेफर कर दिया गया। मृत बच्चे के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

2 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां

रैणी थाने के ASI मनोज कुमार ने बताया कि सालोली निवासी अनिता, पत्नी राजेश जोग, अपने तीन बेटों के साथ कुएं के पास पहुंची थी। पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में अनिता ने यह कदम उठाया। उसका एक बेटा, 7 वर्षीय भानू, हाथ छुड़ाकर भाग निकला और सुरक्षित बच गया। लेकिन अनिता अपने दो बेटों, अनीष और 4 वर्षीय अजय के साथ कुएं में कूद गई। कुआं सूखा होने के कारण अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिता और अनीष को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुएं से निकालकर राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। अनिता की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलवर रेफर किया गया, जबकि अनीष का इलाज राजगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस थाना, रैणी
मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस थाना रैणी

Read More: मनोरंजन नहीं, शर्मिंदगी! एक्सप्रेस वे पर सेक्स करते पकड़े गए BJP नेता, हुए गिरफ्तार

Tragic incident Saloli: पारिवारिक विवाद बना कारण

पुलिस ने मृत बच्चे अजय के शव को रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि अनिता का पति राजेश मूर्ति बनाने का काम करता है और घटना के समय वह दस दिन पहले जयपुर गया था। अभी तक परिजनों की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पारिवारिक विवाद का कारण क्या था, जिसने अनिता को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

हेमंत गुप्ता की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: corona virus : दिल्ली में डरा रहा कोरोना!
Next: Vidisha News : खाने को नहीं मिला मां के हाथ का बना मुर्गा तो कर ली खुदकुशी!

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.