Reporter- Saud Pathan
कर्नाटक के हासन के पास एक सड़क दुर्घटना में 2023 बैच के आईपीएस प्रोबेशनरी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह का निधन हो गया। हर्षवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर तहसील में पदस्थ SDM अखिलेश सिंह के पुत्र थे।
पहली नियुक्ति के लिए जा रहे थे
हर्षवर्धन ने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (केपीए) में चार सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था। वे हासन में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में अपनी पहली नियुक्ति लेने के लिए जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
परिवार और प्रशासन में शोक
इस दुखद घटना से परिवार और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देवसर SDM अखिलेश सिंह के बेटे की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
उभरते हुए अधिकारी की दुखद क्षति
हर्षवर्धन सिंह अपने बैच के होनहार और प्रतिभाशाली अधिकारियों में से एक थे। उनकी अचानक मृत्यु ने न केवल परिवार बल्कि पुलिस विभाग को भी एक बड़ी क्षति पहुंचाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हर्षवर्धन के निधन से देश ने एक उज्जवल भविष्य के अधिकारी को खो दिया है।
