Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर का दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत
  • मध्य प्रदेश

इंदौर का दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत

Narendra Singh January 9, 2026

indore accident news: इंदौर में एक तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक में इतनी भयानक टक्कर मारी कि तीन युवाओं की जान चली गई. हादसे की खबर सुनते ही हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि मृतकों में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा भी शामिल थीं.

indore accident news: तेज रफ्तार, नशे का असर और मौत की छांव

कार से प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और मानसंधु उस रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सभी शराब के नशे में थे. प्रखर ने कार चलाई, लेकिन नशे की हालत में वह कार पर नियंत्रण खो बैठा. रालामंडल इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अनुष्का गंभीर घायल है और अस्पताल में भर्ती  है. पुलिस ने मौके पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read-मध्य प्रदेश के हथकरघा, सिल्क और पारंपरिक वस्त्रों को जल्द ही मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

indore accident news: परिवार में शोक की लहर

पूर्व मंत्री बाला बच्चन अस्पताल में मौजूद हैं, जहां उनके परिवार और करीबियों का जुटना लगा है। प्रेरणा के गृह गांव कासेल में शोक का माहौल है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने कहा, “यह बच्चे सिर्फ घूमने गए थे, पर अब परिवार में गहरा शोक छा गया है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायल की जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी है। जांच अधिकारी भी इस बात की पड़ताल में लगे हैं कि क्या हादसा पूरी तरह से दुर्घटना थी या कोई लापरवाही हुई।

सड़क सुरक्षा पर पर सवाल

इंदौर का यह दर्दनाक हादसा हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग कितनी जानलेवा हो सकती है। युवा जीवन के साथ परिवारों के सपने भी टूट जाते हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और जागरूकता जरूरी है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: यासीन मछली को हाईकोर्ट से झटका, फर्जी विधानसभा पास मामले में नहीं मिली जमानत

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.