Reporter- हेमंत गुर्जर
देवास में इंदौर रोड ब्रिज पर आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने की भयानक टक्कर में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शहजाद पटेल और उनकी पत्नी शहजाद बी के रूप में हुई है, जो इंदौर के पत्थर मुंडला से पोलाय किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी ब्रिज से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल आकाश (पिता गिरिराज जाट) निवासी ग्राम कोठड़ी, तहसील आष्टा, जिला सीहोर और दो अन्य को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। दुर्घटना का कारण और घटनास्थल की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों के बीच टक्कर अत्यधिक गति और गलत दिशा के कारण हुई। ब्रिज पर हुई इस दुर्घटना ने यातायात को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला पुलिस मृतकों के परिजनों और घायलों के परिजनों को सूचित करने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है
