Tragedy Strikes Balochistan हत्या से पहले पूछा नाम और फिर गोली मारी
Tragedy Strikes Balochistan Kill पाकिस्तान में जातीय आधार पर भारी विभाजन देखा जा रहा है। सेना से लेकर सरकार तक पंजाबियों के वर्चस्व के खिलाफ हिंसक आंदोलन हुए हैं। पिछले कुछ सालों में बलूचिस्तान में ऐसी हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें पंजाबी मूल के लोग मारे गए। अब फिर से वही हुआ है।
यह हमला पंजाब और बलूचिस्तान को जोड़ने वाले सीमावर्ती जिले बरखान में मंगलवार देर रात हुआ। सात पंजाबियों को बस से उतार दिया गया और बलूच बंदूकधारी विद्रोहियों ने मार डाला। बलूच विद्रोहियों ने इन लोगों के पहचान पत्रों की जांच की और जब उनकी पंजाबी पहचान सामने आई तो उन्हें मार दिया गया।
Tragedy Strikes Balochistan 40 बंदूकधारियों ने कई बसों को रोका
बलूचिस्तान पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘करीब 40 बंदूकधारियों ने कई बसों को रोक दिया। सवारियों को बाहर निकाला गया और जांच की गई। इस दौरान पंजाबी मूल के 7 लोग मिले, जिनकी हत्या कर दी गई। घटना बरखान-डेरा गाजी खान हाईवे पर हुई।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
लोगों को लाइन में खड़े कर गोली मार दी
Tragedy Strikes Balochistan बरखान के उपायुक्त वकार खुर्शीद आलम ने कहा,
‘ये सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे और लाहौर जाने वाली बस में सवार हुए थे।
इस बीच, हथियारबंद माओवादियों ने बस को रोका और सात यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया।
उन्होंने उनके पहचान पत्रों की जांच की और उन्हें मार डाला।
पंजाबी मूल के लोगों को लाइन में खड़े होने पर गोली मार दी गई।
