Toxic Film Teaser Release: कन्नड़ के फेसम सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ का टीजर आउट हो चुका है। टॉक्सिक का टीजर में खौफनाक दृश्य देखने को मिलता है। इसमें एक्टर का लुक इतना अलग और अलग है कि देखकर होश उड़ जाएं। लोग टीजर देखकर काफी तारीफ कर रहें हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिली।

यश के अलावा ये एक्टर्स आएंगे नजर
‘टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर 20 फरवरी यानी की आज सुबह ही आउट हुआ है। इस 1 मिनट के टीजर को देखकर होश उड़ जाएंगे। कमजोर दिल वालों को इस टीजर को नहीं देखना चाहिए। इसमें खूनी खेल देखने को मिलता है। ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी।
गीतू मोहनदास इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में नजर आएंगी हैं।
कैसा है फिल्म का टीजर?
फिल्म का टीजर 1 मिनट 55 सेकंड का है, इसमें यश का किरदार बेहद अनोखा है, वो निडर और बेबाक नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत में टीजर एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है जिसमें कहा जाता है- “इस बार जंग अलग है। इसके बाद धमाकों की गूज सुनाई देती है। और एक सर्कस नजर आता है। फिर से आवाज सुनाई देती है उनकी मक्कारी भी अलग है, सबसे टकराना भारी पड़ेगा। जिद्द छोड़ दो, गिव अप राया। इट्स ओवर.” फिर एक्टर कसीनो के दरवाजे पर शराब पीते नजर आते है। वो इसमें राया के किरदार में नजर आ रहें है। वो इसमें एक भयानक रुप में नजर आ रहें है वो कई लोगों को बेरहमी से मारते नजर आते है। टीजर देखकर फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।
हालांकि इसमें किसी फिमेल एक्ट्रेस की झलक नहीं दिखती।
कब रिलीज होगी फिल्म?
KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक फिल्म अगले महिने 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
