कफ सिरप से MP में 25 बच्चों की मौत

छोटे बच्चों की जान लेने वाला कफ सिरप
toxic cough syrup india who warning: मध्य प्रदेश के कई घरों में इस बार दिवाली की रौनक नहीं होगी। वजह – एक मामूली सी दवा, जिसने मासूम बच्चों की ज़िंदगी छीन ली।
“Coldrif” नाम का कफ सिरप अब सिर्फ एक दवा नहीं, एक दर्दनाक कहानी का हिस्सा बन चुका है।
WHO की चेतावनी के बाद सामने आया कि तीन भारतीय सिरप – Coldrif, RespiFresh TR और Relife – जानलेवा ज़हर साबित हो रहे हैं।
25 मासूमों की मौत, एक परिवार की नहीं, पूरे देश की त्रासदी
सितंबर से अब तक मध्य प्रदेश में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है — उम्र महज़ 5 साल से भी कम।
माता-पिता सोच भी नहीं सकते थे कि जो दवा वो अपने बच्चे को ठीक करने के लिए दे रहे हैं, वही उसकी जान ले लेगी।
सरकारी जांच में खुलासा हुआ कि Coldrif सिरप में 48% तक डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) मिला था — ये वही ज़हर है जिससे किडनी फेलियर होता है, और आखिर में मौत।
toxic cough syrup india who warning: कैसे बना दवा, ज़हर? फैक्ट्री का सच
Coldrif को तमिलनाडु के कांचीपुरम की एक मामूली सी फैक्ट्री में बनाया जा रहा था।
महज़ 2000 स्क्वायर फीट की जगह में, लोहे की शेड में, बिना हाई स्टैंडर्ड्स के – ये फैक्ट्री 2011 से दवाएं बना रही थी।
CDSCO और TNFDA की लापरवाही ने इस खतरनाक सिस्टम को एक दशक तक खुला छोड़ दिया।
श्रीसन फार्मा का लाइसेंस अब रद्द हो चुका है, और कंपनी हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। लेकिन जो जानें जा चुकी हैं, क्या वो वापस आएंगी?
WHO की चेतावनी, भारत सरकार की गाइडलाइन
toxic cough syrup india who warning: WHO ने कहा
अगर ये दवाएं किसी भी देश में उपलब्ध हैं, तो तुरंत हमें सूचित करें। ये गंभीर खतरे का संकेत हैं।
भारत सरकार ने भी 3 अक्टूबर को अलर्ट जारी किया
2 साल से छोटे बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दें।
5 साल से कम उम्र के बच्चों में इनके उपयोग से बचें।
पहले भी हुआ है ऐसा और हम कब सीखेंगे?
ये कोई पहली बार नहीं है। पिछले दो वर्षों में Gambia, Uzbekistan और Cameroon में भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत हो चुकी है। फिर भी हमने नहीं सीखा। क्या हमारी फार्मा इंडस्ट्री को सिर्फ मुनाफे की चिंता है? क्या नियामक एजेंसियां सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति तक सीमित हैं?
एक अभिभावक की आवाज़: मैंने दवा दी थी, अब पछतावा ज़िंदगी भर रहेगा
छिंदवाड़ा की एक मां ने कहा:
मेरे बेटे को हल्की सर्दी थी। डॉक्टर ने कफ सिरप दिया। मैंने वही दवा दी… और वो कभी नहीं उठा। अब मैं खुद को माफ़ नहीं कर सकती।
toxic cough syrup india who warning: आप क्या कर सकते हैं?
बच्चों को OTC (Over the Counter) दवाएं देने से बचें।
डॉक्टर से स्पष्ट पूछें – क्या यह दवा WHO या CDSCO अप्रूव्ड है?
कफ सिरप की जगह घरेलू उपचार या डॉक्टर के वैकल्पिक सुझाव अपनाएं।
Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द
