Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • toxic cough syrup: जहरीले कफ सिरप का डर: हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, डॉक्टर का नाम सुनकर घबरा रहे परिजन
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

toxic cough syrup: जहरीले कफ सिरप का डर: हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, डॉक्टर का नाम सुनकर घबरा रहे परिजन

divya mistry October 10, 2025
toxic cough syrup
toxic cough syrup

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप के कारण अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस खबर के बाद से प्रदेशभर में अभिभावकों के बीच दहशत का माहौल है। कफ सिरप से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका को लेकर कई माता-पिता अब सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में दो बच्चों को बीते दो दिनों में इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया है।

ये दोनों बच्चे बैतूल जिले से हैं और पहले सामान्य सर्दी-खांसी की शिकायत पर स्थानीय डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद कुछ समय तक बच्चे ठीक रहे, लेकिन हाल ही में फिर से बुखार आने पर परिजनों ने घबराकर सीधे हमीदिया अस्पताल का रुख किया।

toxic cough syrup: डॉक्टर का नाम सुनते ही घबराए परिजन

toxic cough syrup
toxic cough syrup

बच्चों का इलाज बैतूल के डॉ. प्रवीण सोनी द्वारा किया गया था। जब परिजन ने यह सुना कि जिन दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर सोनी ने किया था, उनमें से कुछ कफ सिरप जहरीले पाए गए हैं, तो उन्होंने इलाज बंद कर दिया और बच्चों को भोपाल लाने का फैसला किया।

toxic cough syrup: हमीदिया अस्पताल पहुंचे दो बच्चे

  1. किंजल यादव (7 वर्ष) – बैतूल निवासी किंजल को बुधवार को हमीदिया लाया गया। खून की जांच और किडनी फंक्शन टेस्ट सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए। सभी रिपोर्ट सामान्य आईं और बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद गुरुवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया।

  2. थान्या (2 वर्ष) – बैतूल की ही रहने वाली यह बच्ची गुरुवार दोपहर हमीदिया लाई गई। उसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। उसे पीडियाट्रिक विभाग के एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

थान्या के पिता नितिन ने बताया कि 23 सितंबर को वे डॉ. सोनी के पास इलाज के लिए गए थे और 4 दिन तक उनकी दी गई दवाएं दीं। बाद में बच्ची की हालत बिगड़ने पर उन्होंने दवाएं देना बंद कर दिया और भोपाल आ गए।

toxic cough syrup: अस्पताल प्रशासन की सफाई

एचओडी ने कहा- बच्चियां स्वस्थ हैं पीडियाट्रिक विभाग की एचओडी डॉ. मंजूषा गोयल ने कहा कि दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दूसरी बच्ची भी एक्टिव है। उसकी कुछ जांच कराई गईं हैं। जैसे ही बच्चे हमारे पास आए थे। हमने तत्काल उन्हें भर्ती कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों बच्चों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत चल रहा है।

प्रबंधन ने कहा- हमारे डॉक्टर सतर्क हैं हमीदिया अस्पताल के एचओडी डॉ. सुनीत टंडन ने कहा कि हमारे डॉक्टर पूरी तरह सतर्क हैं। अब तक जो भी एडवाइजरी और सलाह सरकार की तरफ से आईं हैं। उनका पूर्ण पालन किया जा रहा है। जो बच्चे हमारे पास इलाज के लिए आए, उनका भी प्राथमिक्ता के साथ उपचार किया गया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ambulance negligence: डीजल खत्म होने से रास्ते में रुकी एंबुलेंस: मरीज सड़क पर तड़पता रहा, SECL अस्पताल की लापरवाही उजागर
Next: Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो…

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.