1- FORDA ने फिर की हड़ताल शुरु
Top News 15 August: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा करने में असफल रही है।
2- विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रही सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी ऑफिस में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज के शासक विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
3- राहुल के सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर सरकार की सफाई
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राहुल गांधी के सीटिंग अरेंजमेंट के लेकर सरकार की सफाई आई, कि राहुल काे पीछे की सीट इसलिए दी गई, क्योंकि आगे की सीटे ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए रिजर्व थीं।
Top News 15 August: 4- वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड
जम्मू में लगातार भारी बारिश की वजह से कटरा से माता वैष्णव देवी जाने वाले मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई। इस कारण फिलहाल के तौर पर यात्रा रोक दी गई है।
5- असम में 24 जगहों पर बम
असम में उल्फा-आई ने दावा किया की 24 जगहों पर बम रखे गए है। जांच की तो पुलिस को बम जैसी कई वस्तुएं मिली। गनीमत रही की कहीं पर विस्फोट नहीं हुआ।
