Reporter- रविन्द्र परमार
दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में ललित पिता नानूराम भील (33 वर्ष), निवासी घट्टी शामिल हैं, जबकि दो अन्य मृतक अज्ञात हैं। घायलों को खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू से इंदौर रेफर किया जा रहा है। यह हादसा बिस्टान थाना क्षेत्र के घट्टी गांव में हुआ। बिस्टान पुलिस थाना इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
