1- BJP का घोषणा पत्र जारी
Top 10 News 6 September: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए bjp ने घोषणा पत्र जारी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए यातायात भत्ता दिया जाएगा।
2- विनेश, बजरंग ने थामा कांग्रेस का दामन
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए। विनेश का जुलाना सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वहीं, बजरंग के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।
3- एंटी ड्रोन मशीन गन को मंजूरी
केंद्र सरकार ने पहली बार मणिपुर में एंटी ड्रोन मीडियम मशीन गन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यह फैसला 1-3 सितंबर के बीच राज्य में दो ड्रोन हमलों के बाद लिया गया है।
4- राजस्थान में टूटा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।बद्रीनाथ हाईवे पर सुबह लैंडस्लाइड हुई। वहीं राजस्थान में बारिश का 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
Top 10 News 6 September: 5- आप-कांग्रेस गठबंधन में बाधा
हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के चयन को लेकर बड़ी बाधा आ गई है। सूत्रों का कहना है कि आप को कांग्रेस का फॉर्मूला मंजूर नहीं है।
6- संदीप घोष के ठिकानों पर ED का छापा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष के 6 ठिकानों पर ED ने छापा मारा। अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर यह कार्रवाई की।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
7- वंदेभारत पर फिर पत्थरबाजी
वंदेभारत एक्सप्रेस में हाल फिलहाल दो जगह पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं हैं. दोनों घटनाओं में शीशे पर पत्थर फेंके गए, पर किसी के चोट लगने की सूचना नहीं है।
Read More- MP news: सरकारी अस्पताल में बीजेपी नेता का हंगामा
8- बिहार में सियार का आतंक
बिहार के मुजफ्फरपुर मुसहरी प्रखंड इलाके में सियार का आतंक मचा हुआ है मुसहरी के शेरपुर पंचायत में सियार ने अबतक 10 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया है।
9- कमला राष्ट्रपति बनी तो इजराइल को खतरा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि यदि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनती हैं तो इजराइल का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
10- Border 2 में दिलजीत की एंट्री
Border 2 में नए एक्टर की एंट्री, दिलजीत दोसांझ सनी के साथ देश के लिए जंग लड़ते आएंगे नजर।
