1- JJP-ASP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट
Top 10 News 4 September: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए JJP और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 2 विधायकों को टिकट दी गई है।
2- कांग्रेस में शामिल हो सकती है विनेश
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे दोनों के चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
Top 10 News 4 September: 3- हिमाचल में बड़ा फेरबदल
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। कर्मचारियों को 5 सितंबर को सैलरी और पैंशनर को 10 सितंबर को पेंशन दी जाएगी
Top 10 News 4 September: 4- कई राज्यों में बाढ़ के हालात
गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
5- मदरसे में चल रहा नकली नोट का कारखाना
प्रयागराज के जामिया हबीबी मदरसे में नकली नोट छापने का कारखाना चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मदरसा सील कर दिया और 1,30,000 के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।
Top 10 News 4 September: 6- सिंगापुर में PM का स्वागत
पीएम मोदी छह साल बाद सिंगापुर पहुंचे। प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने ‘रामचंद्र की जय’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए।
7- LGBTQIA+ के लिए काम करने वाली पहली पार्टी
कांग्रेस ने बुधवार को अखिल भारतीय व्यावसायिक कांग्रेस के तहत LGBTQIA+ वर्टिकल की घोषणा की। इस कदम से कांग्रेस इस समुदाय के लिए विशेष रूप से आधिकारिक प्रतिनिधि विंग बनाने वाली पहली राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।
8- राहुल द्रविड़ बनेंगे RR के हेड कोच
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ अब IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयलस के हेड कोच बनेंगे। हालांकि अब तक फ्रेंचाइजी की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
9- भारत को मिला 21वां मेडल
भारत के सचिन सरजेराव ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट F46 गेम में 16.32 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का 21वां मेडल है।
10- 4 भारतीयों की अमेरिका में मौत
अमेरिकी राज्य टेक्सास के ऐना शहर में चार भारतीयों की सड़क हादसे मौत हो गई है। चारों लोग कारपूलिंग कर बेंटनविले की तरफ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी SUV को पीछे से टक्कर मार दी।
