1- मैंने डॉक्टर्स को नहीं धमकाया
Top 10 News 29 August: ममता की सोशल मीडिया पर सफाई सामने आई। एक पोस्ट में ममता ने लिखा-मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को धमकाया है। ये सरासर झूठ है।
2- बाल विवाह और काजी सिस्टम खत्म होगा
असम विधानसभा ने मुस्लिम शादियां और तलाक रजिस्टर करने वाले 90 साल पुराने कानून को रद्द करने का बिल पास कर दिया है। CM हिमंत बोले- बाल विवाह और काजी सिस्टम खत्म होगा।
Read more- Virat Kohli Deepfake Video: क्रिकेट में ‘भगवान’ के बाद सिर्फ मैं! विराट ने गिल पर उठाए सवाल
Top 10 News 29 August: 3- भारत DOJO यात्रा कमिंग सून
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे जिउ-जित्सु करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल जल्द ही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए कोई पहल करने वाले हैं।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
4- रेवंत रेड्डी को SC ने लगाई फटकार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केसीआर की बेटी कविता को जमानत देने को BRS और BJP की डील बताया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
5- ट्रांसजेंडर ID कार्ड PAN एप्लीकेशन के लिए वैध
केंद्र सरकार ने PAN कार्ड एप्लीकेशन के लिए ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट तहत जारी आइडेंटिटी कार्ड को वैधता दे दी है। अब ट्रांसजेंडर अपने जेंडर ID कार्ड से PAN के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
Top 10 News 29 August: 6- JP नड्डा से मिली कंगना
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचीं। किसान आंदोलन पर बयान के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से कंगना की यह पहली मुलाकात थी।
7- YSRCP के 2 राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा
YSR जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के 2 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी और संसद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं की चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP मे शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
8- 5 सितंबर तक टाल दी पूजा खेडकर की जमानत याचिका
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर तक टाल दी है। नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने और समय मांगा है।
9- TI समेत 6 पुलिसकर्मीयों को किया सस्पेंड
कटनी में GRP पुलिस ने एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पिटा था। वीडियो वायरल होने के बाद DIG रेल पुलिस ने TI समेत 6 पुलिसकर्मीयों को सस्पेंड कर दिया।
10- CM एकनाथ शिंदे ने मांगी माफी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 महीने पुरानी प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने जल्द एक बड़ी मूर्ति बनवाने का भी ऐलान किया।
