1- 26 नवंबर से पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 26 नवंबर से पहले होंगे।
2- वित्त मंत्री के खिलाफ FIR
बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। वित्त मंत्री पर इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है।
3- राहुल की बुद्धि खराब हो गई
राम मंदिर में राहुल गांधी के नाच-गाना वाले बयान को लेकर अयोध्या के साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा- उनकी बुद्धि खराब हो गई है।
4- कुलगाम में दो आतंकी ढेर
कश्मीर में कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीत मुठभेड़ हुई। जिसमें दो आतंकी ढेर हो चिके है। गोलीबारी में सेना के 4 जवान और ASP घायल हुए हैं।
5- एअर इंडिया के नाश्ते में कॉकरोच
दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के नाश्ते में एक कॉकरोच मिला।पैसेंजर महिला ने बताया कि उन्हें और उनके 2 साल के बेटे को फूड पॉइजनिंग हुई।
6- 90 मिनट के अंदर 3 ATM से चोरी
केरल के त्रिशूर में एक गिरोह ने महज 90 मिनट के अंदर 3 ATM से करीब 70 लाख रुपए लूटे। जिन्हें 7 घंटे के अंदर पैसों समेत फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया गया।
7- ‘ये नया भारत है। ये घर में घुसकर मारता है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के अंतिम फेज के लिए जम्मू में रैली की। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की भारत ने दुनिया को बताया था कि ‘ये नया भारत है। ये घर में घुसकर मारता है।’
8- अमरनाथ ट्रैक पर सीजन की पहली बर्फबारी
अमरनाथ ट्रैक पर 28 सितंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। एक दिन पहले गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई थी।
9- चीफ हसन नसरल्लाह की मौत
हिजबुल्लाह ने 20 घंटे बाद चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की है। हिजबुल्लाह ने कहा कि शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे इजराइल के हवाई हमलों में नसरल्लाह की मौत हो गई।
10- मुशीर खान का हुआ एक्सीडेंट
भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान का एक्सीडेंट हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलट गई।
