1- BJP ने वापस ली लिस्ट
Top 10 News 26 August: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की।BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन के बाद BJP ने लिस्ट डिलीट कर दी।
2- जन्माष्टमी पर सजे मंदिर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में मंदिरों को सजाया गया, और झांकिया बनाई गई। इस साल द्वापर युग की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है।
Top 10 News 26 August: 3- गुजरात में बाढ़
गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। तेज बारिश का सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद में दिखाई दिया। शहर के कई इलाकों में 7 फीट तक पानी भर चुका है।
4- मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ का अलर्ट
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अगले 24 घंटे तक बाढ़ का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 8 और राजस्थान के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
5- रोहन जेटली बन सकते है BCCI के सेक्रेटरी
रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं। BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का ICC चेयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है।
6- 700 किलों फूलों से सजे महाकाल
जन्माष्टमी पर बाबा महाकाल के दरबार को 700 किलो फूलों से सजाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु और शिव के दर्शन एक साथ होंगे।
Top 10 News 26 August: 7- रूस ने यूक्रेन पर दागी 100 मिसाइल
यू्क्रेन ने रूस की सबसे ऊंची इमारत वोल्गा स्काई पर हमला किया। यह हमला एक ड्रोन के जरिए किया गया। इसके पलटवार में रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें और 100 ड्रोन दाग दिए।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
8- भारत सरकार करेगी Telegram की जांच
Telegram के CEO की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी जांच शुरू करने जा रही है. सरकार जानना चाहती है कि क्या इस ऐप का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटीज में हो रहा है या नहीं?
9- 600 करोड़ के क्लब में पहुंची ‘स्त्री 2’
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सिर्फ 11 दिनों में ही ‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है।
10- सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी
सोमवार का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों भरा दिन रहा। सेंसेक्स जहां 611.90 अकों की तेजी के साथ 81,698.11 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 187.45 अंकों की तेजी के साथ 25,010.60 पर बंद हुआ है।
