1- आतिशी ने छुए केजरीवाल के पैर
Top 10 News 21 September:आतिशी ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने केजरीवाल के पैर छुए।
2- राहुल गांधी के खिलाफ कर्नाटक में FIR
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर भाजपा ने कर्नाटक में FIR करवाई है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस नेता SC, ST और सिख समुदाय को निशाना बनाकर बांटने वाली पॉलिटिक्स कर रहे हैं।
3- तिरुपति मंदिर के अब पूरी तरह से शुद्ध
तिरुपति मंदिर के लड्डूओं की पवित्रता विवाद के बीच मंदिर प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का बयान आया। उन्होंने कहा प्रसादम अब पूरी तरह से शुद्ध और पवित्र है।
Read More- वर्तमान छात्रों को तनाव से दूर रखने के लिए निशुल्क संगीत की क्लास पूर्व छात्रों ने संचालित की
4- फारूक की मेहरबानी से आतंकवाद आया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। 21 सितंबर को यहां उनकी पांच चुनावी रैलियां निकली। शाह ने कहा 90 के दशक में फारूक की मेहरबानी से आतंकवाद आया।
Top 10 News 21 September:5- मेजर की मंगेतर से जुड़े वीडियो आए सामने
ओडिशा के भुवनेश्वर में आर्मी ऑफिसर से मारपीट और उसकी मंगेतर के यौन उत्पीड़न के मामले से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। युवक महिला से कहते दिख रहे हैं- ये दिल्ली नहीं है।
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
6- मस्जिद को गिराने पहुंची BMC पर हमला
BMC के अधिकारियों की टीम धारावी में अवैध मस्जिद को गिराने पहुंची, तो भीड़ ने BMC की दो गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी। हालात संभालने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस को तैनात किया गया है।
7- महिला के किए 32 टुकड़े
बेंगलुरु में 29 साल की महिला की हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। पुलिस को शक है की हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी।
8- भारत ने दिया 515 रन का टारगेट
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 515 रन का टारगेट दिया, बांग्लादेश ने स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।
Top 10 News 21 September:9- पंत ने किया BNG का फील्ड सेट
चैन्नई टेस्ट के तीसरे दिन मजेदार नजारा देखने को मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के लिए फील्ड सेट किया।
10- ध्रुव राठी बने पिता
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी पिता बन चुके है। ध्रुव ने सोशल मीडिया पर बेबी बॉय की तस्वीरें शेयर की है।
