
1- सेक्स वर्कर्स नहीं देगी दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी
Top 10 News 20 September: कोलकाता रेप पर बोली सेक्स वर्कर्स, डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिला तो दुर्गा प्रतिमा के लिए नहीं देगी मिट्टी।
2- PM ने किया खड़गे का अपमान
जेपी नड्डा के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए लेटर की प्रियंका गांधी ने आलोचना की। प्रियंका ने कहा- PM मोदी ने जेपी नड्डा से लेटर भिजवाकर उनका अपमान किया।
3- कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी
PM मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में रैली निकाली। PM ने कहा कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है।
Top 10 News 20 September: 4- दिल्ली पहुंचा तिरुपति मंदिर विवाद
तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने का विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
5- मेजर की पत्नी के साथ बदसलूकी
भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन में एक आर्मी ऑफिसर से मारपीट और उनकी मंगेतर से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए।
6- महबूबा ने किया PM पर पलटवार
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। महबूबा ने कहा भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पाकिस्तान को बीत में ला रही है।
Top 10 News 20 September: 7- करनाल पहुंचे राहुल गांधी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी करनाल पहुंचे। यहां अमेरिका में घायल हुए युवक के परिवार से मुलाकात की।
8- हरियाणा में AAP के बिना नहीं बनेगी सरकार
हरियाणा में AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी।
9- महाराष्ट्र में धार्मिक जुलूस में हिंसा
महाराष्ट्र के नंदुरबार में धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। दोनों गुटों में धक्का-मुक्की के बाद पथराव हुआ, और कुछ युवकों ने एक घर में आग लगा दी।
10- 15 सालों से हो रही पेजर धमाकों की प्लानिंग
लेबनान में 17 सितंबर को पेजर धमाकों के बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल को इसका जिम्मेदार ठहराया। अब अमेरिका के खुफिया सूत्रों ने कहा की इजराइल पिछले 15 सालों से इसकी प्लानिंग कर रहा था।