Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट…

Hema Gupta November 4, 2025

Tom Moody LSG Global Director: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने का फैसला किया है। इस पद पर मूडी न केवल IPL की लखनऊ टीम बल्कि SA20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की मैनचेस्टर टीम की क्रिकेट गतिविधियों की भी निगरानी करेंगे।

Read More: RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव!

मूडी टीम के मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर और रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके आने से टीम मैनजमेंट को एक अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल क्रिकेटर का साथ मिलेगा।

SRH और श्रीलंका टीम को दिला चुके हैं सफलता…

टॉम मूडी का क्रिकेट और कोचिंग करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कोच के रुप में 2013 से 2019 तक काम किया और 2016 में टीम को IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। 2021 में उन्हें SRH का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बनाया गया था।

मूडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है। वह 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने 2005 से 2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच के रुप में कार्य किया, जहां उनके नेतृत्व में टीम 2007 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी।

इंग्लिश और फ्रेंचाइजी लीग में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड…

टॉम मूडी ने इंग्लैंड की ओवल इनविंसिबल्स टीम को लगातार 3 बार द हंड्रेड लीग का खिताब जिताया है। इसके अलावा, वे ILT20 लीग की डेजर्ट वाइपर्स टीम के भी हेड कोच रहे हैं, जिसने 2023 और 2025 में रनर -अब का स्थान हासिल किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड की सरे काउंटी और मुंबई इंडियंस की मालिक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी मूडी को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन उन्होंने LSG का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

LSG में बदलाव की उम्मीद…

सूत्रों के मुताबिक, मूडी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। वे जहीर खान की जगह लेंगे, जो IPL 2025 में टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस हेड थे। जहीर को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर जोड़ा गया था, लेकिन एक सीजन के बाद ही वे टीम से अलग हो गए।

LSG ने अपने शुरुआती 2 सीजन (2022 और 2023) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार प्लेयऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में टीम का प्रदर्शन गिरा है। IPL 2025 में LSG सातवें स्थान पर रही और 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी।

अब टॉम मूडी की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि टीम दोबारा प्लेयऑफ की रेस में मजबूत वापसी करेगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: तेजस्वी ने कहा,कर्मचारियों के लिए 70 किलोमीटर दायरे में करेंगे तबादला
Next: अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के बंदर वाले बयान पर किया पलटवार, बीजेपी में गप्पू,चप्पू…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.