togadias statement: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तीसरे बच्चे की फीस में कोई परेशानी आती है, तो उनकी संस्था पूरी सहायता करेगी।
Read More-भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, KL कप्तान, RO-KO की वापसी
togadias statement: 3 बच्चे पैदा करने की सलाह
महाकौशल प्रांत के दौरे पर आए डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार की रात ही मंडला पहुंच गए थे। उन्होंने यहां ग्राम खैरी में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने ग्राम जंतीपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बिनैका और जंतीपुर में भी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा।
Read More-CM Sai held an meeting: सीएम साय ने की महत्वपूर्ण बैठक,अधिकारियों से की खास चर्चा
तीसरे बच्चे कि स्कूल फीस मैं भरवा दूंगा-तोगड़िया
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघाचक डॉ. मोहन भागवत ही पर्याप्त और सक्षम हैं, हम उनके पीछे हैं। वह सब कुछ करा लेंगे। साथ ही उन्होंने जनसंख्या को लेकर कहा कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, तीसरे बच्चे कि स्कूल फीस मैं भरवा दूंगा।
