शादी और त्यौहारों का सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में हर कोई शॉपिंग में लग जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत होती है महिलाओं को, की आखिर शादी में पहने क्या? ऐसे में जानिए की ऐसा क्या पहने की सबसे अलग दिखे।
साड़ी को पहने युनीक स्टाइल में
अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है, और इस बार आप साड़ी में ही कुछ अलग और हटके दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ आईडियाज लेकर आए हैं। अगर आप भी इस तरह की साड़ी पहनेगी तो कोई भी आपसे अपनी नजर नहीं हटा पाएगा।

पूजा हेगड़े स्टाइल
त्योहारों के सीजन में आप पूजा हेगड़े की तरह साउथ स्टाइल में अपनी साड़ी को यूनिक लुक दे सकती हैं। अपने लुक को और निखारने के लिए आप लहंगे के साथ साड़ी को दुपट्टा बनाकर भी यूज कर सकती हैं। जो आपको साड़ी और लहंगा दोनों का युनीक लुक देगा।

आलिया भट्ट स्टाइल
अगर आप बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली हैं और लहंगे से बोर हो चुकी हैं तो आप आलिया का वेडिंग लुक ट्राई कर सकती हैं। आलिया का ये ब्राइडल लुक अभी भी ट्रेंड में है। जिसमें उन्होंने लहंगा छोड़कर साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था।

शिल्पा शेट्टी स्टाइल
अगर साड़ी की बात हो रही है तो हम शिल्पा शेट्टी को कैसे भूल सकते। क्योंकि एक्ट्रेस हमेशा ही अपने यूनिक साड़ी स्टाइल से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आप शिल्पा शेट्टी का ब्लैक साड़ी लुक भी अपने फंक्शन्स में कैरी कर सकते हैं। एक्ट्रेस का ये स्टाइल भी काफी यूनिक है। इसमें एक्ट्रेस ने एक थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ साड़ी को पहना है।
