बांदा में लाेगाें ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व
आज पुरे देश भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है,आपकाे बता दें की आज बांदा में मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए,श्रद्धालुओं में आस्था को लेकर सुबह से ही पूजा-पाठ करने के लिए मंदिरों में लोगों का हुजूम पहुंचा है। सुबह भीषण कोहरा और ठंड पर भी श्रद्धालु आज मकर संक्रांति पर्व पर संकट मोचन बांबेश्वर मंदिर तथा शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ व अनुष्ठान करते हुए लोग देखे गए हैं।
भोलेनाथ से सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना
आपकाे बता दें की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मकर संक्रांति का तात्पर सूर्य का आज के दिन उत्तरायण होना बताया जा रहा है। अर्थात यूं कहें कि आज से सूर्य उत्तर दिशा में गतिमान होंगे जो हिंदू मान्यता के आधार पर शुभ माना जाता है,इसी वजह से हिंदू परंपरा के आधार पर मकर संक्रांति पर्व को मनाया जाता है। संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली है जहां लोग भगवान हनुमान जी वह भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते व हवन करते हुए भगवान से सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
भूरागढ़ दुर्ग में नट वीरन मेले का हाेता है आयोजन
युपि के बांदा में मकर संक्रांति पर हर साल भूरागढ़ दुर्ग में नट वीरन मेले का आयोजन किया जाता है। वीरन नट और उनकी पत्नी वीरमती की समाधियों पर श्रद्धालु श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कुछ लोग उन्हें प्रेमी-प्रेमिका मानते हैं, परंतु इतिहास उनके वैवाहिक संबंध की पुष्टि करता है।
