
sehore जिले के थाना बिलकिसगंज पुलिस को बड़ी मिली है। 30 घंटे में पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की दिनांक 14 सितंबर,2024 को फरियादी शिवनयन पांडे निवासी नीलबड़ भोपाल ने बिलकिसगंज थाने में रिपोर्ट कराई थी।
फरियादी ने पुलिस को बताया था कि मेरा ग्राम किशनपुरा में वेयरहाउस है। जिसे मैं लगातार 6 साल से किराए पर दे रहा हूं। जहां से दिनांक 13 सितंबर, 2024 को मध्यप्रदेश वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर द्वारा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। जिसमें वेयरहाउस में गेहूं की बोरियां बिखरी हुई मिली बाद कुल स्टॉक में से चेक करने पर वेयरहाउस में से 335 गेहूं की बोरिया प्रत्येक 50-50 किलो की भरी हुई जो कम पाई गई, उक्त 335 बोरिया कोई अज्ञात चोर वेयरहाउस से चोरी कर ले गया है, फरियादी की शिकायत पर बिलकिसगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान वेयरहाउस के चौकीदार देवेंद्र मेवाड़ा पर संदेह होने से देवेंद्र मेवाड़ा से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो देवेंद्र मेवाड़ा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मैं खाने-पीने का शौकीन हूँ, जिसके लिए मुझे बार-बार रुपए की जरूरत पड़ती है, इसके चलते अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इस प्रकार दिया चोरी की वारदात को अंजाम
वेयरहाउस के चौकीदार देवेंद्र मेवाड़ा ने वेयरहाउस के ही धर्मकांटा पर तौल कराने आने वाले रज्जाक खान से मिलकर 08 सितंबर, 2024 को आरोपी रज्जाक खान अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी में चार मजदूर लेकर आया तथा वेयरहाउस में से 60-70 गेहूं की बोरिया चुराकर अपनी बोलोरो पिकअप से ले गया तथा दो-तीन घंटे बाद वापस वेयरहाउस में आकर फिर से 60-70 गेहूं की बोरियां चुराकर अपने बोलोरो पिकअप गाड़ी से ले गया। जिसके लिए आरोपी रज्जाक खान ने चौकीदार देवेंद्र मेवाड़ा को ₹15,000 नगद दिए तथा मजदूरों को 1000-1000 रुपए नगद दिए, तथा बताया कि उक्त गेहूं की बोरियों को आरोपी रज्जाक खान ने आष्टा में 1,15,000 रुपए में भेज दिया है तथा दिनांक 09 सितंबर,2024 को आरोपी रज्जाक खान अपनी बोलोरो पिकअप गाड़ी से चार मजदूरों को लेकर फिर से वेयरहाउस आय तथा फिर से 60-70 गेहूं की बोरिया चुरा कर ले गया तथा दो-तीन घंटे बाद दोबारा वेयरहाउस से 60-70 बोरिया चुराकर ले गया तथा उक्त गेहूं को आष्टा में 1,25,000 रुपए में बेच दिया, जिसके लिए आरोपी रज्जाक खान ने वेयरहाउस चौकीदार देवेंद्र मेवाड़ा को पुनः ₹15,000 दिए तथा मजदूरों को 1000-1000 रुपए मजदूरी के दिए । उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी रज्जाक खान के विरुद्ध सीहोर जिले के विभिन्न थानो में चोरी,नकबजनी, व मारपीट जैसे विभिन्न अपराध पंजीबद्ध है ।
sehore: चोरी का माल जब्त
आरोपी देवेंद्र मेवाड़ा से ₹25,000 तथा आरोपी रज्जाक खान द्वारा बताया कि मैंने चोरी किया हुआ गेहूं बेच दिया है। जिसके ₹1,70,000 मैंने अपने घर ग्राम मोलगा थाना इछावर में रखे हैं कुल मसरूका ₹1,95,000 रुपए तथा एक बोलेरो पिकअप गाड़ी कीमती ₹5,00,000 रुपए व दो एंड्राइड मोबाइल कीमती ₹10,000 कुल मसरूका 7,05,000 रुपए जब्त की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा, उप निरीक्षक सलीम खान, सहायक उप निरीक्षक जगदीश धुर्वे, 488 प्रमोद गढ़पाल आरक्षक 528 तेजपाल सिंह,आरक्षक 708 फैजल, आरक्षक 471 अजय बाखरिया, आरक्षक 774 अरुण शुक्ला, आरक्षक 100 आनंद मीना, आरक्षक चालक 14 संतोष वर्मा का विशेष योगदान रहा ।
