Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • TNPL Ashwin Controversy: अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

TNPL Ashwin Controversy: अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप!

Hema Gupta June 17, 2025

TNPL Ashwin Controversy: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में खेल रही मदुरई पैंथर्स फ्रेंचाइजी ने उन पर बॉल टैम्परिंग (गेंद से छेड़छाड़) का आरोप लगाया है। टीम ने TNPL के CEO प्रसन्ना कनन को शिकायत सौंपकर कहा कि अश्विन और उनकी टीम ने 14 जून को डिंडिगुल ड्रैगन्स के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद के साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की।

Read More: Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी…

कैमिकल युक्त तौलिए का किया इस्तेमाल..?

शिकायत के अनुसार, अश्विन और उनकी टीम ने ऐसे तौलिए उपयोग किए जिनमें कोई विशेष प्रकार का कैमिकल लगा हुआ था। इससे गेंद की सतह पर फर्क पड़ा और बल्ले से टकराने पर उससे धातु जैसी आवाज आने लगी। पैंथर्स का दावा है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद विरोधी टीम ने अपनी हरकतें नहीं रोकीं।

डिंडिगुल ड्रैगन्स ने 9 विकेट से दर्ज की जीत…

इस मुकाबले में डिंडिगुल ड्रैगन्स ने मदुरई पैंथर्स को 9 विकेट से हराया था। अश्विन को गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 49 रनों की अहम पारी जरूर खेली।

CEO का जवाब: ‘सबूत मिलेंगे तो होगी निष्पक्ष जांच’

लीग के CEO प्रसन्ना कनन ने कहा,

“अगर मदुरई पैंथर्स के पास पुख्ता सबूत हैं तो वे पेश करें। हमने शिकायत स्वीकार कर ली है, हालांकि यह 24 घंटे की समयसीमा के बाद दर्ज हुई है। यदि हमें ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो हम एक स्वतंत्र जांच समिति बनाएंगे। यदि सबूत नहीं मिलते, तो किसी खिलाड़ी या टीम पर ऐसे आरोप लगाना अनुचित है।”

पहले भी विवाद में थे अश्विन…

38 वर्षीय अश्विन TNPL में दूसरी बार विवादों में आए हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह एक मुकाबले के दौरान उन्होंने फील्ड अंपायर से बहस की थी और गुस्से में अपने ग्लव्स फेंक दिए थे, जिसके लिए उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा…

रविचंद्रन अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था,
“आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के रूप में मेरा अंतिम दिन है। मैं क्लब और घरेलू क्रिकेट खेलता रहूंगा।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bakuchi for Skin Problems: स्किन की हर समस्या का प्राकृतिक इलाज है बाकुची!
Next: Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.