Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में गरजे CM मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में गरजे CM मोहन यादव

Narendra Singh May 16, 2025

Tiranga Yatra in Bhopal : बोले-दुश्मनों को एक पल में ध्वस्त करता है आज का भारत

Tiranga Yatra in Bhopal : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर के भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं के साहस और शौर्य के प्रमाण दे दिए हैं. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि आपरेशन सिंदूर रुकेगा नहीं, हमारे घर के किसी भी कोने में कोई भी आतंकवादी गतिविधि करेगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा.

आज का भारत घुसकर मारता है

सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खूब गरजे. उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. लोकतंत्र मजबूत हो रहा है. हम सब सेना को सम्मान देने के लिए इस यात्रा में एकत्रित हुए हैं. ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने हमारे हथियार भी देखे, हमारी एकजुटता भी देखी, हमारे देश का पराक्रम भी देखा और पुरुषार्थ भी देखा.

दुनिया ने हमारे हथियार भी देखे, हमारी एकजुटता भी देखी-सीएम

इस दौरान विभिन्न धर्मगुरू, वरिष्ठ सांसद वीडी शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, महेंद्र सिंह जी, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी के अलावा राहुल कोठारी, सुमित पचौरी, रविंद्र यति और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. हाथों में तिरंगा लिए अनेक समुदायों के प्रतिनिधि, आम नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में उत्साह से शामिल हुए.

आजादी के बाद यह चौथा युद्ध-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हम सब पूरा देश आनंदित है. लगातार तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है. हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है. भोपाल देश का दिल है. हमारे राफेल ने कमाल कर दिया. भारतीय सेना ने ऐतिहासिक शौर्य का प्रदर्शन किया है.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का आजादी के बाद यह चौथा युद्ध था. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने मिलकर जिस प्रकार का योगदान देकर आजादी के बाद चौथे युद्ध में 4 दिन में पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया, वह अभूतपूर्व है. हमारे देश की सेना ने ऐसा कार्य किया है, जो न भूतो न भविष्यति.

अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में कोई हमें छेड़ो मत और अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं. यह बदलते दौर का भारत है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुश्मनों को जवाब देने में हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है और हम कहीं से भी ढूंढकर दुश्मन को मार गिराएंगे. भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा. भारत का ऑपरेशन सिंदूर स्ट्राइक के रूप में मशहूर हो गया है.

Read More :-शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी : सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार!

Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला “की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kaushambi News: कौशांबी में दिनदहाड़े लूट, भागते समय गिरा रुपयों से भरा बैग, राहगीरों ने भी लूटे नोट
Next: Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें…

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.