tiranga-yatra-bhopal-news-mohan-yadav-update

Tiranga Yatra Bhopal: तिरंगे के रंग में रंगी राजधानी, CM डॉ. मोहन यादव ने लहराया तिरंगा

By : Ranu
Tiranga Yatra Bhopal: तिरंगे के रंग में रंगी राजधानी, CM डॉ. मोहन यादव ने लहराया तिरंगा

Tiranga Yatra Bhopal: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चल रहे हैं। पीछे से कई युवा साइकिल और पैदल भी चल रहे हैं। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ है। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं।

बारिश में भी लोगों का जोश हाई

मौके पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे हैं। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं। सभी में उत्साह नजर आ रहा है। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे हैं। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद किया गया।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Tiranga Yatra Bhopal: स्वागत के लिए लगे 101 मंच

यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं, जिनसे सभी समाजों, सभी वर्ग के लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Read More- MP CM Mohan Yadav News: मोहन सरकार ऑर्गन डोनर्स को देगी गार्ड ऑफ ऑनर

Tiranga Yatra Bhopal: ओलिंपियन विवेक और ऐश्वर्य प्रताप का सम्मान

दो बार ओलिंपियन में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं। सीएम ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का सम्मान किया।