Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Tiku Talsania Video Viral: सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
  • एंटरटेनमेंट

Tiku Talsania Video Viral: सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Hema Gupta October 31, 2025

Tiku Talsania Video Viral: 71 वर्षीय दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया और एक्ट्रेस मानसी पारेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अहमदाबाद की सड़कों पर बाइक स्टंट करते नजर आ रहें हैं। यह स्टंट उनकी आने वाली गुजराती फिल्म ‘मिस्त्री’ के प्रमोशन का हिस्सा बताया जा रहा है।

Read More: Jemimah After Womens WC Semifinal: जीत के बाद इमोशनल हुंई जेमिमा, अपनी जिंदगी से जुड़े किए कई खुलासे!

फिल्म प्रमोशन से बढ़ा विवाद…

वीडियो में टीकू तलसानिया बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते दिख रहे हैं, जबकि मानसी पारेख बाइक पर ‘टाइटैनिक पोज’ में नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की आलोचनाओं का कारण बन गया। कई यूजर्स ने इसे गैर- जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रचार तरीका बताया।

एक यूजर ने लिखा- “सड़कें किसी फिल्म सेट का हिस्सा नहीं हैं। दूसरों की जान जोखिम में डालना अपराध है।”

Ahmedabad streets to cinema screens — Misri is a ride worth taking! @AhmedabadPolice @GujaratPolice શું આ પ્રકારે સ્ટંટ કરવાની વિશેષ પરવાનગી મળતી હોય છે.!
શું સામાન્ય નાગરિક સામે થતી દંડનીય કાર્યવાહી અહીં થશે?
પોલીસ ઉત્તમ ઉદાહરણ પૂરું પાડશે@sanghaviharsh pic.twitter.com/mSzjd1oS7Z

— Parth Shah 🇮🇳 (@ParthShah91196) October 29, 2025

पुलिस ने दर्ज किया केस…

वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि केस क्राइम रजिस्टर नंबर 11191051250588/2025 के तहत दर्ज किया गया है।
यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाने), और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं 177 और 184 के अंतर्गत आता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है —

“यह केवल एक फिल्म प्रमोशन नहीं था, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अवहेलना थी। इस तरह के स्टंट आम लोगों की जान को खतरे में डालते हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

बता दें कि, अब तक न तो मानसी पारेख और न ही टीकू तलसानिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस….

घटना के बाद सोशल मीडिया पर 2 गुट बन गए हैं। एक वर्ग इसे क्रिएटिव प्रमोशन बताकर ऑर्टिस्ट का समर्थन कर रहें, जबकि दूसरे गुट के कानून की अवहेलना और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बता रहै है। कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त जुर्माना और सार्वजनिक माफी जरुरी है, ताकि फ्यूचर में कोई भी सेलेब्रिटी इस तरह का स्टंट करने से पहले 2 बार सोचे।

સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ વીડિયો આધારે “એ ટ્રાફિક પો.સ્ટે.” દ્વારા કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવામાં આવી.#ahmdabadtrafficpolice #ahmedabadpolice #gujaratpolice #viralvideo @AhmedabadPolice @GujaratPolice pic.twitter.com/L0qrz3KFwp

— AHMEDABAD TRAFFIC POLICE (@PoliceAhmedabad) October 30, 2025

फिल्म ‘मिस्त्री’ का प्रमोशन उल्टा पड़ा…

‘मिस्त्री’ फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को आकर्षित करना था, लेकिन यह घटना प्रमोशन से ज्यादा कानूनी विवाद का कारण बन गई। अभी यह देखना बाकी है कि पुलिस की कार्रवाई कितनी आगे बढ़ती है और कलाकारों की ओर से क्या सफाई दी जाती है।

विवाद के बाद मांगी माफी…

कानूनी कार्रवाई के बाद टीकू तलसानिया और उनकी टीम ने अहमदाबाद पुलिस स्टेशन में जाकर माफी मांगी है। अभिनेता टीकू तलसानिया ने अपनी सफाई में कहा—

“हमारे किसी भी काम से अगर किसी को ठेस पहुंची हो या कोई गलतफहमी हुई हो, तो हम दिल से माफी मांगते हैं। हमारा उद्देश्य किसी को नुकसान या असुविधा पहुंचाना नहीं था। आगे से हम पूरी सावधानी बरतेंगे और कानून का सम्मान करते हुए ही काम करेंगे। हम चाहते हैं कि सभी लोग सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।”

इस बयान के साथ ही टीकू तलसानिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका स्टंट सिर्फ फिल्म ‘मिस्री’ के प्रमोशन का हिस्सा था, लेकिन अब वे और उनकी टीम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रचार गतिविधि के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न हो।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटिश शाही परिवार में भूचाल: किंग चार्ल्स ने भाई प्रिंस एंड्रयू को महल से निकाला
Next: CM धामी ने सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश दिया,नशा मुक्त उत्तराखण्ड की दिलाई शपथ

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.