Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Tiger attack Balaghat: बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत
  • मध्य प्रदेश

Tiger attack Balaghat: बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Aditya Mishra May 3, 2025

सुबह खेत में सोते समय किसान पर बाघ ने किया हमला

Tiger attack Balaghat: खबर मप्र के बालाघाट जिले से है जहां गांव कुड़वा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाघ ने खेत में रखवाली कर रहे एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रकाश पाने के रूप में हुई है, जो ग्राम कुड़वा का निवासी था। वह सुबह 4 बजे खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी सुबह 6 बजे के करीब बाघ ने झोपड़ी में घुसकर उस पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली।

read more: चार धाम यात्रा 2025 : अपनी पवित्र यात्रा शुरू करने से पहले जानें ये जरूरी बातें!

ग्रामीणों में सनसनी, भीड़ जुटी मौके पर

घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें बाघ को दहाड़ते हुए जंगल की ओर जाते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने किसान को बाघ के चंगुल में जाते देखा।

वीडियो वायरल, वन विभाग में मचा हड़कंप

Tiger attack Balaghat:
Tiger attack Balaghat:

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बाघ के खुलेआम मानव बस्ती में घुस आने और हमला करने की यह घटना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

घटना क्षेत्र – कटंगी वन परिक्षेत्र, गोरेघाट चौकी

यह दर्दनाक घटना कटंगी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोरेघाट वन चौकी के ग्राम कुड़वा की है। यह क्षेत्र पहले से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के लिए जाना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका बाघों के मूवमेंट कॉरिडोर में आता है।

वन विभाग ने की पंचनामा कार्रवाई, बाघ की तलाश शुरू

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विभाग ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की तलाश के लिए पगमार्क व कैमरा ट्रैप की सहायता ली जा रही है।

 ग्रामीणों में भय का माहौल, स्कूल और खेत खाली

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा और खेतों में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी भी इलाके में घूम रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

 प्रशासन से सुरक्षा और मुआवजे की मांग

Tiger attack Balaghat: ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

read more:  एमपी में कलयुगी बेटे ने मां की पत्थर मारकर की हत्या, शराब पीने से मना करने पर भड़का आरोपी

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Side Effects of Eating Maggi: मैगी खाने से होते है ये नुकसान, जानिए किस तरह करें इस्तेमाल…
Next: CSK vs RCB Virat and Ayush: विराट ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आयूष की शानदार पारी.. चेन्नई फिर मैच हारी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.