Tiger attack in Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला किया। बाघ बुजुर्ग को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया, जहां उसने उनका कमर का हिस्सा खा लिया। जब काफी देर तक बुजुर्ग घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी और गांव वालों ने उनकी तलाश शुरू की।

लकड़ी लेने गए थे बुजुर्ग
मामला सल्ट विकासखंड के तड़म (बेलम) गांव की है। जानकारी के अनुसार, खीम सिंह (60) मंगलवार सुबह करीब 7 बजे लकड़ी और घास लेने जंगल गए थे। वह आमतौर पर 10 बजे तक लौट आते थे। जब वे 11 बजे तक घर नहीं आए, तो उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद सभी ने खीम सिंह की तलाश शुरू की।
Tiger attack in Almora: क्षत-विक्षप्त शव
तलाशी के दौरान घर से कुछ दूरी पर खून के धब्बे मिले। थोड़ी ही दूरी पर खीम सिंह का क्षत-विक्षप्त शव बरामद हुआ। बाघ बुजुर्ग का कमर से उपर का शरीश खा चुका था। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन, पिंजरा और ड्रोन के साथ मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
बाघ पकड़ने में लगी टीम
प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। SDM रिंकु बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने और सतर्क रहने की अपील की।
