Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Thug Life Movie का रिव्यू, स्क्रिप्टिंग, Actors की परफॉर्मेंस, जानिए कमल हसन की फिल्म देखें या नहीं?
  • Top Story
  • एंटरटेनमेंट

Thug Life Movie का रिव्यू, स्क्रिप्टिंग, Actors की परफॉर्मेंस, जानिए कमल हसन की फिल्म देखें या नहीं?

himani Shrotiya June 5, 2025

Thug Life Movie review: 5 जून 2025 को रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म थग लाइफ (Thug Life) को लेकर फैंस में खासा उत्साह था। कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी ने 1987 में नायिकन जैसी शानदार फिल्म दी थी, इसलिए फैंस को इस गैंगस्टर ड्रामा से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को देखें तो फिल्म ने कुछ को प्रभावित किया, तो कुछ को निराश भी किया। आइए, इस फिल्म को लेकर ऑडियंस की राय जानते है।

कहानी और थीम

थग लाइफ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें कमल हासन एक गैंग लीडर शक्तिवेल के कैरेक्टर में हैं। कहानी में गैंग वॉर, वफादारी और बदले की भावना को दिखाया गया है। शक्तिवेल एक अनाथ लड़के अमरन को गोद लेता है, लेकिन सालों बाद धोखा और बदले की कहानी शुरू होती है। दर्शकों को कहानी का शुरुआती हिस्सा अच्छा लगा, खासकर गैंग की दुनिया को दिखाने का मणिरत्नम का अंदाज। लेकिन कई लोगों ने कहा कि कहानी दूसरे पार्ट में धीमी पड़ जाती है और कुछ हिस्से घिसे-पिटे लगते हैं। एक दर्शक ने कहा, “पहला हाफ मजेदार था, लेकिन सेकंड हाफ खींचा हुआ लगा। कहानी में नया कुछ नहीं था।”

Thug Life Movie review: एक्टकर्स की परफॉर्मेंस

कमल हासन की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी स्क्रीन प्रजेंस और डायलॉग डिलीवरी ने फिल्म को संभाला। एक फैन ने लिखा, “कमल सर का किरदार गहराई भरा था, उनकी एक्टिंग ने फिल्म को देखने लायक बनाया।” सिलंबरासन टीआर (सिम्बु) ने भी अपनी भूमिका में जान डाली, लेकिन कई दर्शकों को लगा कि उनका किरदार पूरी तरह विकसित नहीं हुआ। त्रिशा और अन्य सह-कलाकारों को ज्यादा स्कोप नहीं मिला, जिससे कुछ फैंस निराश हुए। एक दर्शक ने कहा, “त्रिशा का रोल बेकार गया, बस दिखाने के लिए था।”

मणिरत्नम का जादू?

मणिरत्नम की फिल्मों की खासियत उनकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी होती है, और थग लाइफ में भी रवि के. चंद्रन का कैमरा वर्क शानदार रहा। दर्शकों ने गैंगस्टर सेटअप और लोकेशन्स की तारीफ की। एक दर्शक ने लिखा, “विजुअल्स कमाल के थे, हर फ्रेम में मणिरत्नम की छाप दिखी।” लेकिन ए.आर. रहमान का म्यूजिक इस बार उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाया। कई लोगों को बैकग्राउंड स्कोर अच्छा लगा, लेकिन गाने कुछ खास नहीं रहे। एक फैन ने कहा, “रहमान सर का म्यूजिक इस बार वैसा जादू नहीं दिखा पाया।”

क्या नहीं आया पसंद?

दर्शकों की सबसे बड़ी शिकायत फिल्म की धीमी गति और लंबा रनटाइम थी। कई लोगों ने दूसरा हाफ बोरिंग बताया। एक दर्शक ने लिखा, “फिल्म में इमोशन्स की कमी थी, और कहानी कहीं-कहीं बिखरी हुई लगी।” कुछ फैंस को लगा कि मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी से इतनी बड़ी उम्मीद थी कि फिल्म उस पर खरी नहीं उतरी। इसके अलावा, कुछ किरदारों की गहराई और कहानी का क्लाइमेक्स भी कमजोर रहा।

Thug Life Movie review: देखें या नहीं?

थग लाइफ में कमल हासन और सिलंबरासन की परफॉर्मेंस और मणिरत्नम की विजुअल स्टोरीटेलिंग इसकी खासियत है। लेकिन कमजोर कहानी और धीमा दूसरा हाफ इसे औसत बनाते हैं। अगर आप कमल हासन के फैन हैं या गैंगस्टर ड्रामा पसंद करते हैं, तो इसे एक बार देख सकते हैं। दर्शकों ने इसे 2.5 से 3.5 स्टार्स दिए हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Diodar fire: दियोदर में एक और अग्निकांड! पुलिस और फायर टीमों की रातभर मशक्कत!
Next: Electricity theft: बिजली चोरी का खुलासा: सदर थाना क्षेत्र के कबाड़ गोदाम से लाखों का सामान बरामद

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.