Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल मातृभाषा उत्सव: भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

भोपाल मातृभाषा उत्सव: भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच

Narendra Singh January 30, 2026

भोपाल मातृभाषा उत्सव: राजधानी भोपाल में आज से मातृभाषाओं का उत्सव शुरू होने जा रहा है। भेल स्थित दशहरा मैदान तीन दिनों तक भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा रहेगा। मातृभाषा मंच के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय मातृभाषा समारोह आज शुभारंभ के साथ शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक पकवानों के स्टॉल लोगों को आकर्षित करेंगे।

भोपाल मातृभाषा उत्सव: पहले दिन बच्चों और युवाओं पर फोकस

समारोह के पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। इस दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित नाटिका मंचित की जाएगी.शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक औपचारिक उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न भाषायी समाजों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। यही सत्र समारोह का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।

भोपाल मातृभाषा उत्सव: दो दिन क्या रहेगा खास

31 जनवरी को गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान पर केंद्रित नाटिका का मंचन किया जाएगा। वहीं अंतिम दिन, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भगवान झूलेलाल और भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नाटिकाएं प्रस्तुत होंगी। इसी दिन शाम 6 बजे से ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसे लेकर खासा उत्साह है।

सबसे बड़ा संदेश

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में भोपाल के विभिन्न भाषायी परिवारों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। इससे मातृभाषाओं की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और भारतीय विचारधारा को एक साझा मंच मिलेगा।

समारोह में करीब 18 भाषायी परिवार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल, सांस्कृतिक प्रदर्शनियां और लोककलाओं की झलक इस आयोजन को खास बनाएगी. तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन न सिर्फ भाषाओं का उत्सव होगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण भी पेश करेगा।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: GG vs MI WPL Live: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, क्या गुजरात ले पाएगी बदला?
Next: Gwalior Road Accident: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.