three-craters-on-mars-know-the-facts-in-hindi

Three Craters On Mars: मंगल ग्रह पर कैसे पड़ोसी बन गए यूपी और बिहार के दो कस्बे

By : Shital Sharma
Three Craters On Mars: मंगल ग्रह पर कैसे पड़ोसी बन गए यूपी और बिहार के दो कस्बे

भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कमाल, तीन क्रेटर का नाम रखा

Three Craters On Mars: अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर तीन नए क्रेटर्स  यानि गोल आकार के विशाल गड्ढे खोजे हैं। इनमें से एक क्रेटर का नाम पीआरएल के पूर्व निदेशक प्रो. देवेंद्र लाल के नाम पर ‘लाल’, जबकि बाकी दो का उत्तर प्रदेश व बिहार के कस्बों के नाम पर ‘मुरसान’ तथा ‘हिलसा’ रखा गया। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने इन नामों को मंजूरी दे दी है। मुरसान उत्तर प्रदेश के हाथरस व हिलसा बिहार के नालंदा जिले में है।

Three Craters On Mars

Read More: प्रथ्वी पर आने वाला है विनाश, धूमकेतु के टकराने से आ जाएगा भूचाल

Three Craters On Mars: एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित शोध के नतीजों में बताया कि तीनों क्रेटर्स मंगल के थारसिस इलाके में हैं, जो ज्वालामुखियों से भरा है। लाल क्रेटर 65 किलोमीटर चौड़ा है। प्रोफेसर देवेंद्र लाल 1972 से 1983 के बीच पीआरएल के डायरेक्टर थे। उनकी गिनती देश के प्रमुख भौतिक वैज्ञानिकों में होती है।

अब मंगल ग्रह पर भारतीयों के निशान

मुरसान क्रेटर 10 किलोमीटर चौड़ा है। यह लाल क्रेटर की पूर्वी रिम पर टिका है। इसका नाम उत्तर प्रदेश के मुरसान कस्बे पर इसलिए रखा गया, क्योंकि वहां पीआरएल के मौजूदा निदेशक डॉ. अनिल भारद्वाज का जन्म हुआ था। वह देश के नामी प्लैनेटरी साइंटिस्ट हैं। खोजकर्ताओं की टीम में शामिल डॉ. राजीव रंजन भारती का जन्म हिलसा (बिहार) पर हुआ था, इसलिए तीसरे क्रेटर का नाम ‘हिलसा’ रखा गया।

Three Craters On Mars

हिलसा क्रेटर 10 किलोमीटर चौड़ा है। यह लाल क्रेटर की पश्चिमी रिम पर ओवरलैप करता है। लाल क्रेटर का पूरा इलाका लावा से भरा है। नासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एमआरओ) पर लगे उपकरण से पता चला था कि इस क्रेटर की सतह के नीचे 45 मीटर मोटी तलछट जमा है। इससे अनुमान जताया गया कि मंगल पर कभी पानी मौजूद था।

Must Watch:   एक ऐसी प्रथा - बिना शादी के एक साथ रह सकते है लड़का - लड़की !

https://nationmirror.com/web-stories/sushant-singh-rajput-death-anniversary