Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • विमानों को मिल रही धमकी के बीच केंद्र ने डीजीसीए अध्यक्ष को हटाया
  • Top Story
  • देश-विदेश

विमानों को मिल रही धमकी के बीच केंद्र ने डीजीसीए अध्यक्ष को हटाया

Shital Sharma October 20, 2024

30 विमानों को खतरा, एनआईए और आईबी से मांगी रिपोर्ट  

देश में यात्री विमानों को धमकियां मिलना जारी है। शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके चलते विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गहन जांच के बाद विमानों को रवाना कर दिया गया। जिससे सैकड़ों यात्री घंटों परेशान रहे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीआईएसएफ, एनआईए और आईबी को भी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। देर शाम केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने डीजीसीए के अध्यक्ष विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त कर दिया। इस बदलाव को डराने-धमकाने के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

साथ ही एक साथ 30 धमकियां मिलने के बाद एयरलाइन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के अधिकारियों से मुलाकात की। ब्यूरो के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय आसमान पूरी तरह सुरक्षित है।

एक सप्ताह में 200 करोड़ रुपये का नुकसान

विमान में बम होने की सूचना मिलने पर विमान को उसके निर्धारित हवाई अड्डे के बजाय निकटतम हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे न सिर्फ ईंधन की खपत ज्यादा होती है, बल्कि विमानों की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटल में बैठाने और उन्हें उनके स्थान पर ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सब पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस हफ्ते विस्तारा, एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर की 70 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी मिली है।

लंदन और दुबई जाने वाले विमानों में बम की धमकी

शुक्रवार देर रात एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा एयरलाइंस की एक-एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। विस्तारा की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट कर दिया गया। 189 यात्रियों को लेकर दुबई जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-196) की देर रात 1:40 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जांच के दौरान दोनों विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Betul rain damage: बैतूल में आफत की बारिश,रतनपुर स्कूल और होस्टल की छत उड़ी, पांच बच्चे और एक शिक्षक घायल
Next: Kichha Sudeep Mother Death : किच्चा सुदीप की मां का निधन: 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अभिनेता को लगा गहरा सदमा 

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.