This One Fruits Many benefits: गर्मियों में हर कोई ठंडक पाने के लिए नई-नई चीजे ट्राई करते रहते हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में ये एक फल जरुर खाएं, इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगे। वो एक फल खीरा है। खीरे का उपयोग न सिर्फ खाने में बल्कि यह त्वाचा के लिए बेहद फायदेमंद है।
यह फल त्वचा को सुंदर, चमकदार और स्वस्थ के लिए मददगार है,इसमें मौजूद पोषक तत्व, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
खीरे में मौजूद पोषक तत्व
इसमें 95% पानी होता है और इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन C, विटामिन K, सिलिका, एंटीऑक्सिडेंट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

त्वचा पर खीरा लगाने के फायदे
त्वचा को हाइड्रेट रखे
खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होते है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और रूखापन दूर होता है।
डार्क सर्कल्स हटाएं
खीरे के ठंडे स्लाइस आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स और सूजन कम होती है। इसमें मौजूद विटामिन K रक्त संचार को सुधारता है, जिससे आंखों के नीचे की त्वचा का रंग हल्का होता है।
सनबर्न और जलन को शांत करें
खीरा एक प्राकृतिक ठंडा करने वाला फस है। जो खाने के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत हेल्पफुल होता है, इसे सनबर्न वाली त्वचा पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है।
ग्लोइंग त्वचा के लिए फायदेमंद
खीरे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
1. इस फल यानी की खीरे को कद्दूकस करके दही में मिलाएं फेस पैक तैयार और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और उसे मॉइस्चराइज़ करेगा।
2. खीरा और शहद फेस मास्क इसे बनाने के लिए खीरे का रस निकालकर उसमें शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह मास्क त्वचा को नमी प्रदान करेगा और उसे मुलायम बनाएगा।
3. खीरे और एलोवेरा का फेस पैक इसे बनाने के लिए खीरे को पीसकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह मास्क त्वचा की जलन और सनबर्न को कम करता है।
4. डार्क सर्कल्स के लिए खीरे को पतले स्लाइस में काटकर 10-15 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम होंगे।
5. एक्ने और दाग-धब्बों के लिए खीरे का रस निकालकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
Also Read- Drinking During Periods: पीरियड्स के दर्द से मिलेगा आराम पिएं ये ड्रिंक!
