स्पेशल फोर्स से उड़ा ले गए 200 कारतूस,
चंबल से भोपाल तक बवाल

MP CRIME: मुरैना में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है.कि उन्होंने पुलिस लाइन को भी नहीं छोड़ा.चोर शस्त्रागार में रखे एसएएफ के कारतूस चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
MP CRIME: स्पेशल फोर्स से कारतूस चोरी
मुरैना के सिविल लाइन परिसर में एसएएफ 5वीं बटालियन का मुख्यालय है, इसके अलावा बटालियन दो की एक कंपनी भी यहां से संचालित होती है. इनके हथियारों को रखने के लिए पुलिस लाइन परिसर में ही शस्त्रागार (हथियार रखने का कमरा) स्थित है. शनिवार सुबह शस्त्रागार का ताला टूटा मिलने पर थाने में हड़कंप मच गया.
MP CRIME: पुलिस विभाग में हड़कंप
रिजर्व इंस्पेक्टर कनक सिंह चौहान को तत्काल घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस बल के कई अधिकारी भी पहुंच गए. उन्होंने जब शस्त्रागार का निरीक्षण किया तो वहां रखे हुए कारतूस गायब मिले. घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया.
MP CRIME: सभी एंगल से मामले की जांच शुरू
चंबल आईजी सुशांत सक्सेना ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन में शस्त्रागार का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. एएसपी मुरैना गोपाल धाकड़ ने बताया “मुरैना एसएएफ की 5वीं बटालियन और ग्वालियर की दूसरी बटालियन कंपनी के जवानों ने सुबह बताया कि कुछ कारतूस मिसिंग है. जांच करने पर पता चला कि 9 एमएम पिस्टल और एसएलआर राइफलों के 200 कारतूस गायब हैं. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है.”
