Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Theft at Gurmeet House: टीवी एक्टर गुरमीत के घर चोरी, सोशल मीडिया के जारिए दी जानकारी…
  • एंटरटेनमेंट

Theft at Gurmeet House: टीवी एक्टर गुरमीत के घर चोरी, सोशल मीडिया के जारिए दी जानकारी…

Hema Gupta June 4, 2025

Theft at Gurmeet House: टीवी इंडस्ट्री के फेमस मशहूर टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी के मुंबई स्थित घर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह जानकारी खुद अभिनेता ने मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोरी में साझा की। उन्होंने बताया कि एक नया नौकर, जिसे हाल ही में काम पर रखा गया था, घर से कीमती सामान चुराकर फरार हो गया।

चोरी के समय घर पर मौजूद थे गुरमीत…

गुरमीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा –

“आज एक नया स्टाफ मेंबर कुछ सामान चुराकर भाग गया। शुक्र है कि हम हमेशा किसी को भी काम पर रखने से पहले वेरिफिकेशन करते हैं, जिससे हम तुरंत एक्शन ले पाए।”

“सबसे अहम बात ये रही कि मैं घर पर था और मेरे बच्चे कमरे में सुरक्षित थे।”

सतर्कता और कॉल्स से वापस मिला सामान…

गुरमीत ने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत सतर्कता बरती और कुछ जरूरी फोन कॉल्स किए, जिससे अधिकांश सामान वापस मिल गया। उन्होंने इसे एक “बड़ी सीख” बताया और अपने प्रशंसकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।

“थोड़ी बदकिस्मती थी, लेकिन ये एक बड़ा सबक भी है। सतर्क रहिए और घर में काम के लिए आने वालों की जानकारी हमेशा जांच लीजिए।”

चोरी से पहले शेयर की थी प्यारी पारिवारिक तस्वीर…

इस घटना से कुछ देर पहले ही गुरमीत और देबिना ने अपनी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। कैप्शन में लिखा था-

“छोटे हाथ, बड़ा प्यार, पूरी जिंदगी।”

इन तस्वीरों में उनका परिवार बेहद खुश और संतुलित नजर आ रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)

पति, पत्नी और पंगा’ में साथ नजर आएंगे गुरमीत-देबिना…

इस खबर के साथ ही एक और खबर सामने आई है कि गुरमीत और देबिना जल्द ही टीवी पर एक साथ वापसी करने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आएंगे। यह शो उनकी असल जिंदगी की झलक दर्शकों के सामने पेश करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

एक्टर गुरमीत और देबिना की शादी..

गुरमीत और देबिना की मुलाकात 2008 में ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया। यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई, टीवी की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2011 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस जोड़ी ने पहले ही 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली थी।

गुरमीत और देबिना की पहली बेटी, लियाना का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ। दूसरी बेटी, दिविशा का जन्म 11 नवंबर 2022 को हुआ।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 🔥 UN में बिलावल भुट्टो का झूठ बेनकाब : पत्रकार ने दिया करारा जवाब!
Next: Virat-Anushka Moments Viral: विराट कोहली का अनुष्का के लिए खूबसूरत पोस्ट, वायरल…

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.