Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • The Raja Saab Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी और रहस्यों से भरा ट्रेलर, संजय दत्त के रोल ने बढ़ाई उत्सुकता…
  • एंटरटेनमेंट

The Raja Saab Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी और रहस्यों से भरा ट्रेलर, संजय दत्त के रोल ने बढ़ाई उत्सुकता…

Hema Gupta September 30, 2025

Raja Saab Trailer Release: साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास की मोस्टअवेटेड अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मिस्ट्री, हॉरर और कॉमेडी से भरा ट्रेलर काफी इंट्रेस्टिंग है। ट्रेलर देखकर फैंस के अंदर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। आइए जानते क्या है ट्रेलर में खास…

Read More: बॉबी देओल होंगे दिल्ली की लव कुश रामलीला में शामिल,रावण दहन करेंगे

सामने आया द राजा साहब का मजेदार ट्रेलर…

मारुती के निर्देशन में हॉरर-कॉमेडी…

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर मारुती अब हॉरर कॉमेडी जॉनर में धमाका करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म द राजा साहब का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल निभा रहे हैं, जिन पर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है।

प्रभास बने पुश्तैनी हवेली के वारिस…

ट्रेलर में प्रभास एक पुश्तैनी हवेली के उत्तराधिकारी के रूप में नजर आते हैं। यह हवेली सालों से बंद और खंडहर में तब्दील हो चुकी है। यहां पहुंचकर उन्हें पता चलता है कि यह एक रहस्यमयी और भूतिया हवेली है, जिसकी दीवारों में कई गहरे राज छुपे हैं। इसमें दादा जी की आत्मा भटकती दिखाई देती है, तो एक तरफ दादी मां दुर्गा से पोते की रक्षा की प्रर्थना करती हैं। इसमें कोई प्रभास को कंट्रोल करते भी दिखाई देगा। ट्रेलर मिस्ट्री से भरा है।

रोमांस और हॉरर का डबल डोज…

करीब 3 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दर्शकों को रोमांस और हॉरर का डबल मजा देखने को मिलता है। प्रभास अपनी तीनों हीरोइनों के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं, वहीं हवेली का डर और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है।

संजय दत्त का खतरनाक अवतार…

ट्रेलर की शुरुआत में बोमन ईरानी प्रभास को हिप्नोटिज्म से कंट्रोल करते नजर आते हैं। इसके बाद कॉमेडी, रोमांस और डर का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है।


लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है संजय दत्त की एंट्री, जो विलेन के तौर पर बेहद डरावने और खतरनाक अंदाज में दिखाई देते हैं।

प्रभास का डबल रोल…

ट्रेलर के अंत में खुलासा होता है कि प्रभास फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। वहीं, संजय दत्त नेगेटिव किरदार में दर्शकों के होश उड़ाने को तैयार हैं।

दमदार स्टारकास्ट…

फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ब्रह्मानंद, बोमन ईरानी और योगी बाबू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस दिन थिएटर में होगी रिलीज…

द राजा साहब 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास की पिछली फिल्म कल्कि 2898 एडी के बाद यह उनकी अगली बड़ी फिल्म रिलीज होगी।

PRABHAS IN & AS ‘THE RAJA SAAB’ – *HINDI* TRAILER IS HERE – 9 JAN 2026 RELEASE… This seems like a powerhouse entertainer, with #Prabhas as #TheRajaSaab in top form.#TheRajaSaabTrailer 🔗: https://t.co/pmjU8INnWS#TheRajaSaab hits theatres on 9 Jan 2026.#Maruthi directs the… pic.twitter.com/z181KLvUFo

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 29, 2025

Hey @DirectorMaruthi @SKNonline, you guys are releasing the Raja Saab trailer only in theatres across Telugu states… but what about us fans in the North? 🙏 At least let us know the exact release time on YouTube and which channel it’s going to drop on!#TheRajaSaab #Prabhas pic.twitter.com/UuOLfMPNOl

— Prabhas X Yash (@PrabhasY49741) September 29, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RSS के 100 साल पूरे: देशभर में सात बड़े कार्यक्रम, मोहन भागवत विदेश भी जाएंगे
Next: Gwalior: मुझे भोला गुर्जर कहते हैं और फिर पिस्टल निकालकर कर दी फायरिंग, स्कूटी नहीं हटाने का था विवाद

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.