Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur News : निगम के गड्डे ने ली मासूम की जान
  • छत्तीसगढ़

Raipur News : निगम के गड्डे ने ली मासूम की जान

Narendra Singh April 14, 2025

Innocent child dies due to drowning : पिता बोले- मन्नतों से हुआ जन्म, गड्ढा भर जाता तो बच जाती जान

Innocent child dies due to drowning : रायपुर के गुलमोहर पार्क में निगम के गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 7 साल के बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई है। आज बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं. वहीं आयुक्त ने जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, ठेकेदार को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

घर का इकलौता बेटा था दिव्यांस

दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कहते हैं कि 2015 में शादी के तीन साल बाद मन्नत और पूजा पाठ के बाद दिव्यांश पैदा हुआ था। एक दिन पहले हमने साथ में भंडारा खाया और रविवार को जब मैं ऑफिस जा रहा था तो मुझे ये नहीं मालूम था की मेरा बच्चा मेरे साथ नहीं रहेगा।

गड्ढा भरा होता तो बच जाती जान

अगर वह गड्ढा समय से पाट दिया जाता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता…दिव्यांश की मां मेरा दिव्यांश मेरा बाबू कहते हुए कई बार बेहोश जाती हैं। 6 महीने पहले सीवरेज के लिए निगम की ओर से गड्ढा खोदा गया था। कई बार शिकायत के बाद भी जिसे भरा नहीं गया और हादसा हो गया।

ये है मामला

रविवार शाम 5 घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने कहा कि गड्ढे में एक बच्चा डूब गया है। मैं और कॉलोनी के कुछ और लोग वहां गए। एक बच्चा अंश सेन गड्ढे के बाहर खड़ा होकर रो रहा था।वहीं एक बच्चा प्रियांश सेन (6 साल) पानी में छटपटा रहा था। उसे हाथ पकड़कर बाहर निकाला गया। वहीं एक बच्चे का कपड़ा भी वहीं बाहर रखा था। सभी को अंदेशा हुआ कि एक बच्चा अंदर डूबा होगा।

कॉलोनी के लड़के ने सीवरेज से निकाला

कॉलोनी के ही एक लड़के ने सीवरेज के गड्ढे में कूदकर दिव्यांश को निकाला। लोगों ने बताया कि बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मुंह से झाग निकल रहा था। फिर वहां मौजूद लोग दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए। वहां दिव्यांश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

पिता बोले दोषियों को मिले सजा

दिव्यांश के पिता दीपक कुमार ने कहा कि लापरवाही हुई है। अगर समय पर गड्ढा पाट दिया जाता तो उनका बेटा जिंदा होता। दीपक ने कहा कि कॉलोनी में और भी छोटे-छोटे बच्चे है। लेकिन यहां बहुत सी चीजें है। जिनके कारण कभी भी घटना हो सकती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। आज मेरा बच्चा गया है कल और कोई दूसरा हादसे का शिकार हो सकता है। इसलिए दोषियों के खिलाफ और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ऐसे बची 2 बच्चों की जान

रविवार को यह हादसा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी गुलमोहर पार्क, रामनगर में हुआ है। निगम की ओर से खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद उसे किसी भी तरह से न तो ढका गया और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद लोग नगर निगम प्रशासन से जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read More :- India today Weather Alert 2025 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 46°C लू का कहर

Watch Now:- Tariff War का क्या होगा अंजाम ?

Click this: Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Snake Pair Seen Mating : रायगढ़ में सांपों का प्रेम मिलन
Next: India today Weather Alert 2025 : 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 46°C लू का कहर

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….

divya mistry March 4, 2026
मातम में बदली खुशियां
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.