Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP CRIME : घर में सोता रहा रिटा. हवलदार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

MP CRIME : घर में सोता रहा रिटा. हवलदार

Narendra Singh April 16, 2025

Miscreants Killed Retired Army Havildar’s Wife : पत्नी की हत्या कर 10 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

Miscreants Killed Retired Army Havildar’s Wife : ग्वायलियर के अटेर रोड स्थित कल्याणपुरा गांव में छत पर सो रही एक महिला की हत्या कर दी गई। बदमाश घर से 10 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात ले गए हैं. वारदात के समय महिला छत पर सो रही थी और सेना से रिटायर्ड हवलदार उनके पति नीचे सो रहे थे।

पत्नी की हत्या कर लूट ले गए जेवर

कल्याणपुरा निवासी हरिदास शर्मा सेना में हवलदार थे। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। दोनों बेटे दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं। गांव में हरिदास पत्नी सुशीला देवी के साथ रहते थे।सुशीला रोज छत पर सोती थीं और हरिदास घर में। सोमवार रात में सुशीला ने हरिदास को पानी दिया और छत पर सोने चली गईं। छत पर ही इनका एक कमरा बना हुआ है, उसमें जेवरात, नगदी व जरूरी सामान रखा रहता है। हर दिन सुबह चार बजे सुशीला देवी उठ जाती थीं और पति को मुख्य दरवाजे की चाबी देने जाती थीं।

पति की नींद खुली तो उड़ गए होश

मंगलवार को सुबह जब वह नहीं उठीं, तो हरिदास छत पर गए। जहां सुशीला चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थीं। बगल में ही कमरे की कुंदी टूटी थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। देहात थाना टीआई मुकेश शाक्य का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। हर एंगल पर जांच कर रहे हैं।

गला घोंट कर पत्नी की हत्या

सुशीला की मौत दम घुटने से हुई है। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। माना जा रहा है कि चोर जब चोरी कर रहे थे, तो सुशीला देवी जाग गईं। उनके और बदमाशों के बीच संघर्ष भी हुआ, जिससे हाथ की कुछ चूड़ी टूट गई। अनुमान है कि बदमाशों ने उनका गला दबाया होगा।

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- Nation Mirror Exclusive: ग्राउंड जीरो पर पहुंचा Nation Mirror

Read More :- Delhi NEWS: दिल्ली सरकार ने मजदूरों को दी सौगात

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Viksit Bastar : बस्तर के विकास का खींचा जा रहा खाका
Next: Naxal Encounter : नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.