the-lord-of-the-rings-can-come-back-as-a-superhero

The Lord of the Rings: फिर सुपर हीरो बनकर आ सकते है  ऋतिक रोशन, 5877 करोड़ की सीरीज

By : Himani Shrotriya
The Lord of the Rings: फिर सुपर हीरो बनकर आ सकते है  ऋतिक रोशन, 5877 करोड़ की सीरीज

The Lord of the Rings: The Rings of Power का दूसरा सीज़न 29 अगस्त से Prime Video पर रिलीज़ होने वाला है। ये सीरीज एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की सबसे महंगी सीरीज है। 'द रिंग्स ऑफ पावर' के मेकर्स ने एक शो पर बात की। साथ ही इस बिग बजट सीरीज में ऋतिक रोशन को कास्ट करने की भी बात कही गई।

Read More: Kangana On Bollywood: कंगना ने बॉलीवुड को बताया ‘होपलेस प्लेस’ बोली “अच्छे एक्टर्स का करियर बर्बाद करते है!”

The Lord of the Rings: 5 हजार 877 करोड़ का बजट

'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का बजट करीब 700 मिलियन डॉलर यानी करीब 5 हजार 877 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस पैसे में मेकिंग से लेकर J.R.R. Tolkien से राइट्स लेने और इसके प्रमोशन का पैसा जुड़ा हुआ है। जो बहुत ज़्यादा है। वैसे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने पहले ही अनाउंस किया था कि वो इस सीरीज़ पर सबसे ज़्यादा पैसा लगाने वाले हैं।

ऋतिक से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया

The Lord of the Rings: 'द रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीज़न के J. D. Payne ने से इंडियन एक्टर्स पर बात की गई तो उन्होंने अपनी और ऋतिक रोशन की पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। कहा - अगर कभी कोई सही रोल मिला तो ऋतिक रोशन को कास्ट किया जा सकता है।