Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • National Award Controversy: ‘द केरल स्टोरी’ को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, केरल सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति!
  • एंटरटेनमेंट

National Award Controversy: ‘द केरल स्टोरी’ को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, केरल सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति!

Hema Gupta August 2, 2025

National Award Controversy: हिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। लेकिन इस सम्मान के मिलने पर राजनीतिक विवाद शुरु हो गया है, केरल की सरकार ने इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड देने के फैसले की कड़ी निंदा की है।

Read More: SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल…

आपको बता दें कि यह फिल्म सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी थी।

सीएम पिनाराई विजयन ने बताया केरल की छवि धूमिल करने वाला निर्णय…

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म को सम्मान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा –

“एक ऐसी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार देना, जो केरल की छवि खराब करती है और साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के इरादे से बनाई गई है, गंभीर चिंता का विषय है। जूरी द्वारा ऐसे कंटेंट को वैधता देना, भारतीय सिनेमा की महान परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का अपमान है।”

By honouring a film that spreads blatant misinformation with the clear intent of tarnishing Kerala’s image and sowing seeds of communal hatred, the jury of the #NationalFilmAwards has lent legitimacy to a narrative rooted in the divisive ideology of the Sangh Parivar. Kerala, a…

— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) August 1, 2025

सीएम ने आगे लिखा कि-

‘केरल हमेशा मेल-जोल, भाईचारे और शांति का प्रतीक रहा है। यह फैसला न सिर्फ मलयाली समुदाय, बल्कि देश के हर उस नागरिक के लिए चिंता का विषय है, जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास करता है। हमें मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।’

शिक्षा मंत्री ने भी जताई आपत्ति, अन्य विजेताओं को दी बधाई…

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी फिल्म को पुरस्कार दिए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा –

“‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्म को सम्मानित करना, जो नफरत और आधारहीन आरोपों को बढ़ावा देती है, वह अन्य पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों की गरिमा को कम करता है।”

हालांकि उन्होंने केरल के अन्य पुरस्कार विजेताओं — उर्वशी, विजयराघवन और क्रिस्टो टॉमी को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों को सराहा।

Congrats to all the National Film Awards 2025 winners from Kerala, especially @christotomy for ‘Ullozhukku’, Urvashi and Vijayaraghavan for supporting roles. However, recognising ‘The Kerala Story’, a film that spreads hate and baseless allegations, devalues all other awards.

— V. Sivankutty (@VSivankuttyCPIM) August 1, 2025

2023 में रिलीज हुई थी फिल्म….

हिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी को लेकर तब काफी विवाद हुआ था। आरोप लगे कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और केरल की सांप्रदायिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है।

फिल्म को देश के कुछ हिस्सों में बैन भी किया गया था, जबकि कुछ राज्यों ने इसे टैक्स फ्री घोषित किया गया था।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल…
Next: Sawan Last Monday 2025: इस बार सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहें हैं 5 विशेष योग!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.