50 लाख के इनामी की याद में बनाया गया था स्मारक

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कोमटपल्ली में नक्सलियों ने 64 फीट ऊंचा स्मारक बनाया था, जो देश में सबसे ऊंचा है। साल 2022 में नक्सलियों ने यहां 12 हजार लोगों की मौजूदगी में शहीदी सप्ताह मनाया था। लेकिन फोर्स ने अब बम ब्लास्ट कर इसे ढहा दिया है।
CG NEWS: नक्सल स्मारक ध्वस्त
नक्सल स्मारक को ध्वस्त करने से पहले जवानों और अधिकारियों ने इसके साथ सेल्फी भी ली। स्मारक नक्सलियों ने अपने टॉप लीडर में से एक 50 लाख के इनामी अक्की राजू की याद में बनाया था। ये इलाका नक्सलियों के सबसे सुरक्षित पनाहगाह के रूप में था। पुलिस का दावा है कि अपने सबसे सेफ इलाके में नक्सली बैक फुट पर आ चुके हैं।
CG NEWS: नक्सलियों के टॉप लीडर्स जुटते थे
3 अगस्त, साल 2022 को नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर जिले के कोमटपल्ली में स्मारक को बनाया था। इस मौके पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के करीब 500 से ज्यादा हथियारबंद नक्सलियों ने 10 से 12 हजार ग्रामीणों के साथ मिलकर शहीदी सप्ताह मनाया।
CG NEWS: जानिए कौन था 50 लाख का इनामी अक्की राजू
नक्सली नेता हरगोपाल उर्फ अक्की राजू नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। हरगोपाल का जन्म साल 1958 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पलनाड़ क्षेत्र में हुआ था। उसके पिता टीचर थे। हरगोपाल ने भी पोस्ट ग्रेजुएशन किया और फिर अपने पिता के साथ पढ़ाने लगा। इस बीच साल 1978 में 20 साल की उम्र में वह नक्सलियों के संपर्क में आया।
