सड़क पर तड़प-तड़प कर नाबालिग की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सिस्टम के लचर रवैये के चलते एक नाबालिग की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची को सही समय पर सही इलाज नहीं मिल पाया.
MP News: नहीं आई एंबुलेंस,निकल गई जान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के आदिवासी बहुल बकस्वाहा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत ने एक बच्ची की जान ले ली. बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के अभाव और एम्बुलेंस की देरी के कारण 16 वर्षीय आदिवासी बालिका जानकी ने दम तोड़ दिया.
MP News: परिजनों ने लगाया ये आरोप
जानकी के पिता हरिदास और मां सुनीता का कहना है कि अस्पताल में बालिका को समय पर सही इलाज नहीं मिला. वे यह कहते हुए रो पड़े कि उनकी बेटी इलाज के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर इलाज और एम्बुलेंस मिल जाती, तो उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी.
MP News: सिस्टम पर सवाल
सुनवाहा के ग्रामीण और परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति को उजागर कर दिया है. बलिका के पिता हरिदास आदिवासी का कहना है कि इस घटना ने शासन-प्रशासन के स्तर पर जवाबदेही और सुधार की मांग को तेज कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो ऐसी घटनाएं लगातार होती रहेंगी.
